दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आम जगह पर महिला मित्र के गले में हाथ डाल घूमने से मना करने पर कर दी हत्या, आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

भिलाई। दिनांक 17/09/2023 के 1.30 बजे प्रार्थी युगल किशोर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.09.23 के रात्रि 9.30 बजे यह देखा कि आम जगह पर आरोपी सचिन अपने महिला मित्र के गले में हाथ डाल कर चल रहा था, जिसे प्रार्थी मना किया इस बात को लेकर सचिन द्वारा इसके साथ मारपीट किया। इस मारपीट की घटना को देखकर इसका छोटा भाई चन्द्रशेखर आया तो वह बीच बचाव करने लगा इसी बीच आरोपी सचिन का भाई गोविन्दा भी आ गया, तब ये दोनो बैस बैट एवं डण्डा से युगल किशोर एवं चन्द्रशेखर के साथ मारपीठ किया।

जिससे चन्द्रशेखर को गंभीर अंदरूनी चोट आयी जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ पर डॉक्टर द्वारा मृत होना बताया कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 768/23 धारा 302, 323,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मृतक चन्द्रशेखर का पंचनामा कर पीएम कराया गया डॉ द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट पर मृतक की मृत्यु हत्या होने से बताया।

प्रकरण के आरोपी 1. सचिन चौधरी पिता राजकुमार चौधरी उम्र 21 साल निवासी सडक 36 सुन्दर नगर कोहका चौकी स्मृतिनगर मूल निवासी ग्राम बूटी बोरी सातगांव थाना बूटी बोरी तह हिगना जिला नागपुर महाराष्ट्र।
2. सन्नी उर्फ गोविन्दा चौधरी पिता राजकुमार चौधरी उम्र 25 साल निवासी सडक 36 सुन्दर नगर कोहका चौकी स्मृतिनगर मूल निवासी ग्राम बूटी बोरी सातगांव थाना बूटी बोरी तह हिगना जिला नागपुर महाराष्ट्र घटना के बाद से फरार थे।

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (भा.पु.से) के निर्देश एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, व नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी भिलाई नगर के आरोपियों की त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार करने के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा, चौकी प्रभारी स्मृतिनगर उप निरीक्षक नवीन राजपूत के द्वारा दिनांक 18/09/2023 को मुखबीर की सूचना पर दोनो फरार आरोपियो को खुर्सीपार से पुलिस अभिरक्षा में लेकर चौकी स्मृतिनगर लाया, बाद आरोपियो का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिसमें आरोपियो द्वारा घटना कारित करना पाया गया। घटना के समय प्रयुक्त डण्डा एवं बैस बैट जप्त किया गया है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड हासिल किया जाता है।

आरोपियों की गिरफ़्तारी में चौकी प्रभारी स्मृतिनगर उप निरीक्षक नवीन राजपूत, सउनि राजेन्द्र देशमुख, आरक्षक आशीष यादव, जयनारायण यादव, संजीव ओझा, तुषार छैदया, जी. लक्ष्मीनारायण, सविन्दर सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button