दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाई की हत्या कर साक्ष्य छुपाने शव को पत्थर से बांधकर डबरी में रखने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार

भिलाई। सूचनाकर्ता ने थाना उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि दिनांक 17.09.2023 को सुबह अपने काम पर गई थी, शाम को घर वापस आई तो इनका देवर सन्नी उर्फ नेपाली रापजूत घर के बिस्तर में मरा पडा था, तब अपने पति दीपक राजपूत से पूछी तो बताया कि दोनो में झगडा होने से सन्नी उर्फ नेपाली ने उसे मारा तो इनके पति दीपक राजपूत ने आवेश में आकर ठोस वस्तु से हत्या करने की नियत ताबडतोड हमला कर में दाहिने कान के पीछे, गला, कमर में मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करना बताया तथा किसी को बताने पर सूचनाकर्ता को भी यही हाल करने की धमकी देने से वह अपने मायके स्टेशन मरोदा रात्रि में डर के कारण चले गई और किसी को नहीं बताई।

दिनांक 18.09.2023 को सुबह अपनी मां को घटना के बारे में बताकर उनके साथ रिपोर्ट करने थाना आकर मर्ग क्रमांक 55/2023 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग होने की सूचना पर तत्काल घटना स्थल इंदिरा चौक स्टेशन मरोदा मृतक के घर गया जहां मृतक नहीं मिलने पर आस पास पता तलाश करने पर मृतक के घर पास डबरी में मृतक सन्नी उर्फ नेपाली राजपूत को पानी में डूंबा था सिर दिख रहा था, जिसे पंचानों के मदद से बाहर निकाला गया मृतक को पत्थर से बांध कर पानी में डूबा दिया गया था। सिर में गंभीर चोट लगा था। मृतक के शव को पंचनामा कर पीएम हेतु दुर्ग मर्चुरी रवाना किया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय कुमार ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्वदीप त्रिपाठी एवं निरीक्षक ममता अली शर्मा के मार्गदर्शन में हत्या के फरार आरोपी को पकडने के टीम गठित कर अलग अलग दिशा में टीम रवाना किया गया था, आरोपी को संभावित आने जाने वाले जगहो पर नजर रखी गई थी, आरोपी बडी घटना कारित किया है।

बाहर भाग जाने की संभावना पर रेल्वे स्टेशन व बस स्टेशन में भी टीम लगाया गया था, तभी आरोपी की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुये गठित टीम द्वारा घटना के कुछ घण्टों बाद आरोपी दीपक राजपूत पिता देवा राजपूत उम्र 22 साल साकिन इंदिरा चौक स्टेशन मरोदा डबरी के पास थाना नेवई जिला दुर्ग को घेरा बंदी कर पकड़ा गया, आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 201 भादवि का अपराध कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता हैं।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई ममता अली शर्मा, उनि डी आर नारंगे, सउिन रामचंद कंवर गंगाराम यादव, प्रआर जगतपाल जागडे, आरक्षक विकास शर्मा, चंदन भास्कर, शैलेष मौर्या, रवि बिसाई, लक्ष्मीनारायण यादव, छत्रपाल वर्मा, चितरंजन देवांगन का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button