दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने सफाई व्यवस्था का स्वयं लिया जायजा, प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की

भिलाई 3। नगर निगम भिलाई- चरौदा कमिश्नर डी.एस.राजपूत ने गुरुवार को निगम के विभिन्न वार्डो में दैनिक होने वाली सफाई व्यवस्था को देखने के उपरांत महत्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किये है।

प्रत्येक वार्ड में पानी की निकासी के लिए निर्मित नालियों की सफाई के साथ सर्विस रोड, अंदरूनी मार्ग तथा आवागमन के लिए उपयोग होने वाले मार्गो पर नियमित सफाई करने के निर्देश निगम कमिश्नर श्री राजपूत द्वारा प्रदान किये गये है।

इसके अलावा मुख्य राजमार्ग के दोनो तरफ किसी भी प्रकार की गंदगी अथवा मिट्टी का ढेर जमा नहीं होने देने के सबंध में चेताया है। इस दौरान निगम के स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा ने जानकारी देकर बताया कि निगम कमिश्नर श्री राजपूत के निर्देशानुसार सफाई व्यवस्था का कार्य निरंतर जारी है साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग करते पाये गये होटल एवं अन्य दुकान संचालकों के विरुद्ध विगत 03 दिवस में 4100 रुपये राशि की चालानी कार्यवाही भी की गयी है।

एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार भिलाई-चरौदा निगम कमिश्नर ने की प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा: नगर निगम भिलाई-चरौदा कार्यालय में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान योजना के नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन समेत उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को निगम कमिश्नर डी.एस.राजपूत ने शीघ्रता पूर्वक निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों की पूर्णता हेतु निर्देशित किया गया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना बी.एल.सी. की समीक्षा श्री राजपूत द्वारा किये जाने के दौरान फाउंडेशन लेवल, लिंटल लेवल एवं रूफ लेवल तक निर्माण हो चुके सभी आवासों को अविलंब पूरा किये जाने के निर्देश प्रदान किये। बैठक में सी.एल.टी.सी. अंकित साहू, जया पमनानी , टिकेन्द्र शर्मा, के समस्त कार्यरत एजेंसी के वास्तुविद उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button