दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एफएसटी, एसएसटी दल पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करें- संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी

दुर्ग। जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा क्षेत्र 66 वैशालीनगर के फ्लाईंग स्काड दल (एफएसटी), स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) और वीएसटी दल की बैठक संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन प्रकिया के दौरान निर्वाचन-क्षेत्रों में अत्यधिक प्रचार खर्चों, रिश्वत मदों का नगद या वस्तु रूप में वितरण, अवैध शस्त्रों, शराब या असामाजिक तत्वों आदि के आवाजाही पर नजर रखने के लिए गठित दल पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करें। कहीं भी शिकायत मिलने पर बिना किसी दबाव में निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करें। उन्होंने एफएसटी और एसएसटी दलों को कार्यस्थल पर आने और जाने का समय को रजिस्टर में नियमित एंट्री भी करने कहा।

उन्होंने अपने क्षेत्र में भारी मात्रा में लाए जाने वाले नगदी, अवैध शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों इत्यादि की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखें। साथ ही संदेहास्पद वस्तुओं की वीडियोग्राफी कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही करें। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर लवकेश ध्रुव सहित संबंधित अधिकारी एफएसटी, एसएसटी एवं वीएसटी के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

जिले में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में मिठाईयों की गुणवत्ता की जांच की गई: कलेक्टर  के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पदेन उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला दुर्ग डॉ. जे.पी. मेश्राम के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले के विभिन्न मिष्ठान एवं खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं की दुकानों में निरीक्षण कर मिठाईयों की गुणवत्ता जांच की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2024 से 21 मार्च 2024 तक मेसर्स अग्रवाल मिष्ठान भण्डार दुर्ग से खाद्य पदार्थों मावा और बारीक बूंदी लड्डू एवं मेसर्स शिवा किराना कुम्हारी से बेसन एवं मैदा, मेसर्स बैकोलॉजी बेकर्स एवं स्वीट्स कोहका भिलाई से बेसन लड्डू, तृप्ति मिष्ठान, हटरी बाजार दुर्ग से मथुुरा पेडा व केसर टिक्की एवं मेसर्स तोतामल जेठामल किराना भिलाई-03 से हरेली राईस ब्रान तेल का नमूना संग्रहण कर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

जिले में संचालित होलसेल किराना इंदिरा मार्केट, हटरी बाजार में संचालित मेसर्स अशोक ट्रेडिंग कंपनी, किशन लाल एण्ड संस, बाकलीवाल एंटरप्राईजेस, जनता किराना स्टोर्स, शमशुदद्ीन जैम मोहम्मद, जे.के. प्रोव्हीजन स्टोर्स सदाणी प्रोव्हीजन स्टोर्स, पंकज ट्रेडर्स, नेमीचंद पंकज कुमार जैन, लालचंद किराना स्टोर्स एवं जयमाता दी ट्रेडर्स के साथ साथ पावर हाउस होलसेल मार्केट में संचालित मेसर्स कांतीलाल किराना मर्चेंट, ज्योति इंटरप्राईजेस, शिवशक्ति ट्रेडर्स, अनमोल ट्रेडर्स, हरयाणा ट्रेडर्स, उत्तम किराना, पापुलर किराना, ओम किराना एवं जनरल स्ट्रोर्स, पारख सुपर बाजार रिसाली, शिव किराना एवं किर्तन किराना कुम्हारी में औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाए गए गाय छाप अखाद्य रंग का मौके पर ही नष्टीकरण कराया गया एवं जलेबी रंग बोल कर अखाद्य रंग को भविष्य में न बेचे जाने हेतु निर्देशित किया गया। विभाग द्वारा संचालित चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से लगातार भ्रमण कर व्यवसाई एवं उपभोक्ताओं को विभिन्न खाद्य पदार्थ एवं नास्ता आदि परोसने हेतु अखबारी कागज एवं अखाद्य रंग के उपयोग न करने हेतु कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही विभाग द्वारा इसी क्रम में निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button