दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने निगम क्षेत्रवासियों से समय पर सभी टैक्स जमा करने और सफाई कार्य एवं स्वच्छता में सहयोग प्रदान करने की अपील की

भिलाई 03। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा कमिश्नर डी.एस.राजपूत द्वारा प्रतिदिवस निगम के विभिन्न वार्डो में दैनिक हाेने वाले सफाई कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। आज इसी क्रम में निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक- 07 विश्व बैंक कॉलोनी, वार्ड क्रमांक- 09 शीतला पारा, वार्ड क्रमांक-10 शांतिपारा सहित वार्ड क्रमांक-11 विद्युत मंडल कॉलोनी एवं वार्ड क्रमांक-16 बाजार चौक वार्ड में सफाई कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे कार्य का निगम कमिश्नर श्री राजपूत द्वारा अवलोकन किया गया।

निगम के स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा द्वारा उपस्थित रहकर सफाई कार्य के विषय में जानकारी तथा कार्य के दौरान होने वाली समस्याओं से निगम कमिश्नर को अवगत कराया गया। बाजार वार्ड में सभी दुकान संचाालको एवं आफिस तथा हर प्रकार का व्यापार करने वाले लोगो से कचरा रोड पर नही फेकने की अपील निगम कमिश्नर द्वारा की गयी साथ ही अपने प्रतिष्ठान दुकान, होटल, आफिस के सामने डस्टबिन रखकर सफाई कार्य में सहयोग प्रदान करने की बात कही है।

श्री राजपूत ने चर्चा के दौरान कहा कि बदलते हुए मौसम को दृष्टिगत रखते हुए निगम स्वास्थ्य- सफाई विभाग को स्वच्छता के सभी मापदण्डों को ध्यान में रखकर कार्य करने निर्देशित किया गया है। बडे नालो की सफाई, रहवासी इलाको में निकासी के लिए बनी नालियों की सफाई एवं सार्वजनिक स्थलो पर जहां लोगो की आवाजाही अधिक हो का चिन्हांकन कर नियमित सफाई कार्य हेतु निर्देशित किया गया है।

नागरिको से निर्धारित समय सीमा में समस्त करो के भुगतान करने का अपील की: निगम कमिश्नर डी.एस.राजपूत द्वारा विगत दिनों राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा की गयी। इस दौरान टैक्स वसूली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश समस्त वार्ड प्रभारी राजस्व कर्मचारियों को प्रदान किये गये। निगम की सहायक राजस्व अधिकारी अरूणिमा दुबे ने जानकारी देकर बताया कि टैक्स वसूली के कार्य में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त करने वार्ड प्रभारी राजस्व कर्मचारी घर-घर विजिट कर रहे है साथ ही निगम कार्यालय में भी टैक्स जमा लिये जाने कर्मचारी कार्य से संलग्न किये गये है।

श्रीमती दुबे ने आगे बताया कि निगम कमिश्नर श्री राजपूत के निर्देशानुसार प्रत्येक वार्ड में इस संबंध में मुनादी करायी गयी है। जिससे लक्ष्य अनुरूप राजस्व की वसूली प्राप्त की जा सकें।निगम प्रशासन द्वाराक्षेत्र के नागरिको से अपील करते हुए निर्धारित समय सीमा में दिनांक 31-03-2024 के पहले सम्पतिकर, समेकित कर, जलकर, भु-भाटक, दुकान किराया एवं अन्य करो का भुगतान कर नगर विकास में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button