दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

19 वर्ष पुराना फरार स्थाई वांरटी गिरफ्तार, 01 स्थाई वांरट तामिल

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन/निर्देशन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन (भापुसे) के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा पुराने बेम्यादी/स्थायी/गिरफ्तारी वांरट तामिली हेतु अभियान चलाया गया था।

जिसमें 19 वर्ष पुराना वारंटी हरेन्द्र सिंह नाग न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी जिला दुर्ग के अपराध क्रंमाक 350/2005 शासन में स्थाई वारंटी विरूद्ध बलराम सोनी प्रकरण कंमाक 51/2010 थारा 324 भादवि के स्थायी वांरटी बलराम सोनी पिता स्व. परदेशी सोनी उम्र 62 साल निवासी चंद्रशेखर स्कूल के सामने पंचशील नगर दुर्ग थाना व जिला दुर्ग (छ.ग.) का वांरट प्राप्त हुआ था।

पुलिस अधीक्षक के विशेष अभियान के तहत थाना दुर्ग पुलिस द्वारा वांरटी के दिये गये पते पर कई बार पतासाजी किया गया, किन्तु वांरटी 15 वर्ष पूर्व अपने पंचशील नगर घर को बेचकर कही अन्यत्र जगह चला गया है।

आज दिनांक को सूचना मिला की वांरटी बघेरा में रह रहा है, सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा टीम रवाना कर वांरटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्यवाही में आरक्षक ललीत साहू, तिलोचन ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।

वांरटी का नाम: बलराम सोनी पिता स्व. परदेशी सोनी उम्र 62 साल निवासी चंद्रशेखर स्कूल के सामने पंचशील नगर दुर्ग थाना व जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button