दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

BSP के प्लेट मिल विभाग ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर रचे नये कीर्तिमान, मर्चेंट मिल ने एंगल उत्पादन में रचा इतिहास

भिलाई। 29 मार्च 1983 को प्रथम प्लेट रोलिंग करने के पश्चात् राष्ट्र को समर्पित भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल ने नित नई उचांईयो को प्राप्त करते हुए कई कीर्तिमान स्थापित किया हैं। 29 मार्च 2024 को प्लेट मिल ने प्रथम पाली के अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रतिबद्धता व सहयोगी विभाग आरसीएल, पीपीसी, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के सहयोग से एक ही पाली में 435 स्लेब की रिकॉर्ड रोलिंग करके, 23 अक्टूबर 2023 को 422 स्लेब की रोलिंग के अपने ही पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही प्रथम पाली में 2,630 टन की रिकॉर्ड रोलिंग टनेज कर एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके पूर्व 21 अक्टूबर 2014 में 2,623 टन रोलिंग टनेज का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने प्लेट मिल पहुँचकर, प्लेट मिल बिरादरी को स्थापना दिवस एवं एक ही पाली में रिकॉर्ड रोलिंग के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी। प्लेट मिल के स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन, मिल के प्रवेश द्वार के सम्मुख हुआ, जहाँ प्लेट मिल द्वारा निर्मित प्रथम प्लेट रखी हुई है। इस अवसर पर, अंजनी कुमार ने इसी प्रथम प्लेट के समक्ष केक काट कर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि इस तरह के नये कीर्तिमान बनाना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। जिसमें सुरक्षा, गुणवत्ता व समयबद्धता सर्वोपरि हो।

मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) आर के बिसारे ने कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार के दिशा-निर्देशों व सहयोग के लिये, प्लेट मिल बिरादरी के साथ-साथ सभी सहयोगी विभागों को धन्यवाद दिया। जिनके कारण प्रथम पाली में 435 स्लेब व 2,630 टन रोलिंग सम्भव हो सकी।

स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दास गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सर्विसेस) पी के सरकार, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एण्ड यू) असित साहा, मुख्य महाप्रबंधक (पीपीसी) तुषार कान्त, मुख्य महाप्रबंधक (आरईडी) सुधीर कुमार, महाप्रबंधक (एसआरएम) तन्मय सेन, ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व सेफी चेयरमेन नरेन्द्र बंछोर, सचिव (ऑफिसर्स एसोसिएशन) परमिन्दर सिंग व यूनियन प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंग सहित प्लेट मिल के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

मर्चेंट मिल ने एंगल उत्पादन में स्थापित किया नया कीर्तिमान: भिलाई इस्पात संयंत्र की मर्चेंट मिल ने 28 मार्च 2024 को 75x75x6 मिमी आयाम और प्रोफ़ाइल में 2,005 टन एंगल को रोल करने का एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जो 4 फरवरी 2024 को इसी प्रोफ़ाइल में उत्पादित 1,910 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ से अधिक है।

विभिन्न अनुप्रयोगों में उपयोग के लिए विभिन्न आयामों में एंगल और चैनल सहित उत्पादों की लाइट स्ट्रक्चरल रेंज तैयार करने के अतिरिक्त, मर्चेंट मिल टीएमटी बार के हाई कोरोज़न रजिस्टेंस एचसीआरएम ग्रेड, टीएमटी बार में 550 डी ग्रेड, टीएमटी (एसईक्यूआर-550 डी) और टीएमटी (एफई-500डी) सहित कई स्पेशल वैल्यू एडेड स्टील ग्रेड की भी रोलिंग करता है।

उल्लेखनीय है कि मर्चेंट मिल ने वर्तमान वित्त वर्ष की अप्रैल 2023 से फरवरी 2024 तक की अवधि के दौरान 6.07 लाख टन टीएमटी बार और लाइट स्ट्रक्चरल उत्पादों का उत्पादन किया है, जो पिछले वित्त वर्ष में दर्ज उत्पादन से अधिक है। मिल ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 5.43 लाख टन का उत्पादन किया था। वर्तमान वित्त वर्ष में दर्ज की गई उत्पादन पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 11.9 प्रतिशत अधिक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button