छत्तीसगढ़फीचर्ड

आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ितों से संबंधित मामलों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करें: सीईओ नम्रता चौबे

कलेक्टर  संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश…बैठक में जल जीवन मिशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, बिजली, महिला एवं बाल विकास तथा आधारभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई…

 

बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में जल जीवन मिशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, बिजली, महिला एवं बाल विकास तथा आधारभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सीईओ ने जल जीवन मिशन के तहत नए कैंपों और प्रभावित ग्रामों में शीघ्र पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी ब्लॉकों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, पैन कार्ड जैसी नागरिक सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।

उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ितों से संबंधित मामलों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मोबाइल नेटवर्क की समस्या पर विशेष चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में मोबाईल टावर लगाए जाने हैं जल्द से जल्द सर्वे कर नया मोबाइल टावर स्थापित करें।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, चिरायु योजना की प्रगति तथा पोटा केबिन आश्रमों और छात्रावासों में स्वास्थ्य जांच पर विशेष बल दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की मातृ वंदना योजना, ट्राइबल विभाग की आदि कर्मयोगी योजना और विलेज डेवलपमेंट कार्यक्रम की प्रगति पर भी समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड शिविर लगाकर अधिक से अधिक नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। कौशल विकास योजनाओं और नक्सल पीड़ितों को मिलने वाले लाभ की स्थिति पर भी विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक में जिले में चल रहे रजत महोत्सव कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

बैठक में सभी अनुभागों के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button