खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

इसरो के कमांड सेंटर पहुंचे पीएम मोदी: वैज्ञानिकों की थपथपाई पीठ, लगवाया- जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान का नारा

बेंगलुरू एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए नारा लगवाया- जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान….

बेंगलुरु (ए)। दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी दो देशों की यात्रा के समापन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पर पहुंचे. पीएम मोदी इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात किया। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए बेंगलुरु में एचएएल हवाई अड्डे के बाहर बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या पहुंचे थे।

चंद्रयान-3 की चांद पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरू पहुंच चके हैं. दो देशों की यात्रा पूरी करने के बाद शनिवार (26 अगस्त) को प्रधानमंत्री दिल्ली न जाकर सीधे बेंगलुरू गए हैं. पीएम मोदी इसरो में उपग्रहों के प्रक्षेपण और निगरानी के लिए बने केन्द्र इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क का दौरा भी करेंगे।

 

 

दरअसल हिंदुस्तान ने चांद के साउथ पोल पर कदम रखकर इतिहास रचा है. जिसकी गूंज पूरी दुनिया में है. 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर जैसे ही चंद्रयान 3 चांद पर उतरा, पूरी दुनिया जश्न में डूब गई थी. तब पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए वैज्ञानिकों से मुलाकात की बात कही थी. पीएम मोदी इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे।

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष नलिन कुमार कतील दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी दो देशों की यात्रा के समापन के बाद वहां पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए बेंगलुरु में एचएएल हवाई अड्डे के बाहर मौजूद रहे।

 

इसके बाद पीएम मोदी ने बेंगलुरू एयरपोर्ट के बाहर पहुंचे लोगों को संबोधित भी किया और जय जवान, जय किसान. जय विज्ञान और जय अनुसंधान का नारा भी दिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं अपने आप को रोक नहीं पा रहा था. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के समय मैं विदेश में था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button