खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी का ऐलान- चांद पर जहां भारत का मून लैंडर उतरा है उस प्वाइंट को “शिवशक्ति” और चंद्रयान-2 के पदचिन्ह जहा पड़े उस स्थान को आज से “तिरंगा प्वाइंट” के नाम से जाना जाएगा

पीएम मोदी ने कहा हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत मेहनत की इसलिए हम चांद पर जहां मून लैंडर उतरा है उस प्वाइंट को और जहां पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हम उस जगह का नामकरण करेंगे…

बेंगलुरु (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐलान किया है कि चांद पर जहां भारत का मून लैंडर उतरा है उस प्वाइंट को ‘शिव शक्ति’ नाम से जाएगा. दो देशों के दौरे के बाद भारत लौटे पीएम मोदी सीधे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरे. उसके बाद वह वैज्ञानिकों से मिलने इसरो परिसर पहुंचे जहां पर उन्होंने इसका ऐलान किया है।

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, कोई भी सफलता आखिरी नहीं होती है इसलिए जहां पर हमारे चंद्रयान-2 के पदचिन्ह पड़े थे उस स्थान को आज से तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा. पीएम मोदी ने कहा, ‘ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती।’

‘जहां हम पुहंचे वहां कोई नहीं पहुंचा’ 
पीएम मोदी ने कहा, हम वहां पहुंचे जहां कोई नहीं पहुंचा था. हमने वो किया जो पहले कभी किसी ने नहीं किया. मेरी आंखों के सामने 23 अगस्त का वह दिन, वह एक-एक सेकंड बार-बार घूम रहा है. जब टच डाउन कंफर्म हुआ तो जिस तरह यहां ISRO सेंटर में, पूरे देश में लोग उछल पड़े, वह दृश्य कौन भूल सकता है. कुछ स्मृतियां अमर हो जाती हैं. वह पल अमर हो गया।

‘एक समय हमें तीसरी दुनिया कहा जाता था’

पीएम मोदी ने कहा,’एक समय था जब हमारी गिनती Third Row में होती थी. आज ट्रेड से लेकर तकनीकि तक भारत की गिनती पहली पंक्ति यानी  पहली पंक्ति में खड़े देशों में हो रही है. तीसरी रो से लेकर पहली रो तक की इस यात्रा में हमारे इसरो जैसे संस्थानों ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

 

वैज्ञानिकों से कहा-आप रोल मॉडल है
पीएम मोदी ने इसरो में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा, आप नई पीढ़ी के रोल मॉडल हैं, आपकी रिसर्च और वर्षों की मेहनत ने साबित किया है कि आप जो ठान लेते हैं वो करके दिखाते हैं. देश के लोगों का विश्वास आप पर है और विश्वास कमाना छोटी बात नहीं होती है. देश के लोगों का आशीर्वाद आप पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button