खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

SP रजनेश सिंह ने जिले की टॉपर छात्राओं से मुलाकात बधाई एवं शुभकामनाएं दी

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने ज़िले की होनहार बेटियों वेदांतिका और प्रिया का आज सम्मान किया साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा में बिलासपुर की बेटी 12वीं की छात्रा वेदांतिका शर्मा ने प्रदेश में 5वां रैंक हासिल किया है और वह सेंट जोसेफ कांवेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा है।

वेदांतिका ने 96% अंकों के साथ पाँचवा स्थान हासिल किया है वह यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है। वेदांतिका ने पुलिस अधीक्षक से मार्गदर्शन एवं तैयारी करने के तरीक़े की जानकारी ली।

वही सकरी की रहने वाली प्रिया साहू ने 10वी की छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में टॉपटेन में जगह बनायी है। प्रिया ने 97.33% अंकों के साथ प्रावीण्य सूची में 9वा रैंक हासिल किया है। प्रिया भविष्य में इंजीनियरिंग करना चाहती हैं और IIT में पढ़ना चाहती हैं।

पुलिस अधीक्षक ने दोनों ही छात्राओं से अपने पढ़ाई के तरीक़े को जारी रखने की सलाह दी ताकि वो भविष्य में सफलता हासिल कर सकें। पुलिस अधीक्षक ने दोनों ही छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

पुलिस अधीक्षक के साथ आईपीएस उमेश गुप्ता ने भी छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई दी एवं भविष्य की संभावनाओं के लिए गाइड किया। उन्होंने बताया कि वे भी CG बोर्ड के 12वी परीक्षा में सेकंड रैंक हासिल किया था और इस उपलब्धि को उन्होंने यूपीएससी में चयन होने तक जारी रखा।

साथ ही दोनों टॉपर्स को भविष्य के लिए हर संभव गाइडेंस एवं सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और अर्चना झा तथा डीएसपी मंजुलता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button