छत्तीसगढ़फीचर्ड

ई-चालान से बचने बाईक के नंबर से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वास्तविक मालिक के पास ई-चालान पहूंचने पर हुआ खुलासा

रायपुर। दिनांक 23.11.2024 को यातायात मुख्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रवीण देवांगन ने थाना सिविल लाईन में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.11.2024 को ई चालान के मोबाइल मेसेज देखकर आवेदक अरूण अवस्थी एवं दीपक देवांगन चालान के बारे में पता करने पहुंचे। उन्हें प्राप्त मेसेज को देखने से पता चला कि ई चालान में जो फुटेज कैप्चर हुआ था आवेदकों के वाहन नंबर तो था किन्तु वाहन उनका नही था।

उसके फुटेज को जुमआउट करने पर दिखा कि वाहन क्रमांक सीजी 04 पीसी 3569 को आरोपी चालक मोहम्मद अहमद के द्वारा अपने वाहन क्रमांक सीजी 04 पीसी 3559 में आखिरी नंबर 5 को 6 बनाकर दिनांक 16.11.2024 को आक्सीजोन गेट से अंबेडकर चौक की तरफ विपरीत दिशा से फर्जी तरीके से वाहन का चालन कर रहा था एवं दूसरे आवेदक का वाहन क्रमांक सीजी 04 पीटी 5288 को आरोपी भावेश सावरकर के द्वारा अपनी वाहन सीजी 04 पीटी 5288 का आखिरी नंबर 9 को 8 बनाकर दिनांक 19.11.2024 को आक्सीजोन गेट से अंबेडकर चौक की तरफ विपरीत दिशा से फर्जी तरीके से चालन कर रहा था।

जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 603/2024 धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बी.एन.एस. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हूए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी के क्रम में आरोपी भावेश सावरकर एवं मोहम्मद अहमद को पकड़कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा ई चालान से बचने के लिये नंबर प्लेट में छेड़छाड़ कर घटना को अंजाम देना स्वीकार किये।

जिस पर आरोपियों के कब्जे से नंबर बदलकर इस्तेमाल किये गये 02 नग मोटर सायकल वाहन जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
01- भावेश सावरकर पिता घनश्याम सावरकर उम्र 23 साल पता वार्ड नंबर 25, राजातालाब, थाना सिविल लाईन, रायपुर।

02- मोहम्मद अहमद पिता मोह. मूसा उम्र 31 साल पता ताजनगर मस्जिद के पास, पंडरी, थाना सिविल लाईन, रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button