छत्तीसगढ़फीचर्ड

फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी अन्य सहकर्मी के साथ मिलकर ग्राहक का 37.99 लाख रुपए गबन करने वाला

भारत फाइनेस कम्पनी में कार्यरत रहते हुवे किया था आर्थिक गबन… पिछले एक वर्ष से विभिन्न स्थानों पर लुक छिप कर रह रहा था आरोपी…

 

बलरामपुर। थाना रामानुजगंज में भारत फाइनेस कम्पनी में हुवे वितीय अनियंमिता की रिपोर्ट पर रामानुजगंज पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 210/23 धारा- 409,34 का अपराध पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही कर विवेचना की जा रही थी।

आरोपियों के द्वारा भारत फाइनेस एंकलूर्जिंग लिमिटेड में कार्यरत रहकर अपने अन्य सहकर्मियों के साथ मिलकर बैंक से ग्राहकों क़ो मिलने वाली राशि व जमा राशि से कुल रकम 37 लाख 99 हजार रुपये का गबन कर धनराशि क़ो अपने व्यक्तिगत जीवन जीने में उपयोग किये थे।

जिस पर जांच दौरान अन्य तीन आरोपियों क़ो पुर्व में गिरफ्तार किया गया था जिसमे फरार आरोपी सुरेंद्र दास पिता शेषमन दास उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम अंचला माझापारा थाना लखनपुर जिला सरगुज़ा जो पिछले कई समय से देश के विभिन्न स्थानों पर लुक छिप कर रह रहा था।

उसे मुखबिर सुचना पर दिनांक 24/11/24 क़ो वैधानिक नियमों का पालन करते हुवे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रामानुजगंज में पेश कर जेल दाखिला कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button