दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

उरला के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष व महापौर निर्मल कोसरे के समक्ष ली पार्टी की सदस्यता

भिलाई-3। सांसद विजय बघेल के गृहग्राम उरला के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। अब तक भाजपा के पक्ष में काम करने वाले इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की रीति – नीति और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए उपलब्धि पूर्ण कार्यों से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है। इन सभी को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष एवं भिलाई-चरोदा महापौर निर्मल कोसरे के समक्ष कांग्रेस प्रवेश कराया गया।

भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 30 उरला के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया है। उरला भाजपा से दुर्ग सांसद विजय बघेल का‌ गृहग्राम है। कांग्रेस प्रवेश करने वालों की सूची में चरोदा मंडल भाजपा के पूर्व कार्यालय प्रभारी दीपक साहू एवं भाजपा की पूर्व पार्षद के पुत्र रविकांत मानिकपुरी प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा और भी अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में फिर से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष एवं भिलाई-चरोदा महापौर निर्मल कोसरे ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में आने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए उनके निर्णय की सराहना करते हुए बधाई दी। श्री कोसरे ने कहा कि आम जनमानस के साथ साथ कार्यकर्ताओं का भी भाजपा से मोहभंग हो चुका है। सांसद के गांव से भाजपा को छोड़ कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रवेश करना इस बात का‌ ताजा उदाहरण है।

उन्होंने बताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का जिस तरीके से विकास हुआ और जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है, उससे कांग्रेस पार्टी के प्रति जनमानस में विश्वास बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button