दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

न्यूखुर्सीपार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, युवाओं को सफलता के दिए टिप्स

भिलाई। प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय आज न्यू खुर्सीपार श्री राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिये, साथ ही जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सही दिशा में कड़ी मेहनत से कार्य कर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद के दौरान युवाओं ने भी क्षेत्र की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए भिलाई के विकास के लिए अपने विचार रखे।

युवा संवाद के दौरान युवाओं ने बताया कि हमारा भिलाई एजुकेशन हब के नाम से जाना जाता था और ध्रुव तारे की तरह पूरे देश में चमकता था लेकिन अब इसकी पहचान धूमिल हो गई है। पूरे प्रदेश में आज शिक्षा में भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया है जिससे सभी मेहनती युवाओं का मनोबल टूट गया है। युवाओं ने कहा कि हमारा खुर्सीपार क्षेत्र भी आज सड़कों की तरह अंधकारमय होता जा रहा है। कांग्रेस सरकार गरीबों के लिए आत्मानंद स्कूल तो खोलती है लेकिन बिना किसी पहचान के वहां दाखिला नहीं मिलता।

युवा संवाद के दौरान भिलाई के युवाओं ने भिलाई में आईआईटी, तकनीकी विश्वविद्यालय, दुर्ग में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, खुर्सीपार कालेज की स्थापना के लिए श्री पाण्डेय के प्रयासों पर उन्हें धन्यवाद दिया। युवाओं ने कहा कि आपके प्रयास से भिलाई को पहचान मिली है जो पीढ़ियों तक देश ही नहीं पूरे विश्व में शहर का नाम रोशन करेगा।

संवाद के दौरान श्री पाण्डेय ने भी पूरे उत्साह के साथ बातचीत की और उनके प्रश्नों के जबाव दिये। उन्होंने सभी युवाओं को कड़ी मेहनत करने और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सफलता के चार फार्मूला बताते हुए कहा कि लक्ष्य का सही निर्धारण, सही रास्ते का चयन, पूरी क्षमता से प्रयास और धैर्यपूर्वक परिणाम की प्रतीक्षाा करना आवश्यक है। तभी हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से मुरलीधर अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अनिल सोनी, गुलाब सिंह, दीपक पांचाल, आकाश तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित थे।

पीएससी घोटाला हर मेहनतकस युवा के साथ धोखा
संवाद के दौरान युवाओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने हमारे सपनों को तोड़ा है, हमारे हौसले को तोड़ा है। सीजीपीएससी घोटाला हर मध्यम वर्गीय मेहनतकश युवा के साथ किया गया धोखा है। पिछले पांच वर्षों में युवाओं के साथ कई तरीकों से छल किया गया, जिससे सरकार पर अब हमारा भरोसा नहीं रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button