दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसएसपी विजय अग्रवाल ने अनुविभाग वार की समीक्षा, प्रत्येक बदमाशों पर नजर रखने बनाई गई कार्ययोजना

भिलाई। आज दिनांक 7.10.2025 को दुर्ग सबडिवीजन के सभी थाना/चौकी प्रभारियों एवं मददगार, रीडरों का पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा बैठक लिया गया।

बैठक में विभिन्न थानो के निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की हिस्ट्रीशीट को अद्यतन करने के संबंध में पृथक पृथक थाना वार जानकारी लिया गया।

निगरानी रजिस्टरो मे आधार कार्ड, अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करने एवं ऑनलाइन ICJS से आपराधिक रिकॉर्ड निकाल कर रजिस्टरो मे अपडेट करने हिदायत दी गई।
सजायाबो की जानकारी दर्ज कर, चाल- चलन एवं गुजर बसर जाँच कर रजिस्टर को अपडेट करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया।

थाना के प्रत्येक आरक्षक, प्रधान आरक्षक, एवं विवेचकों को नामजद जिम्मेदारी देकर बदमाशों की लगातार चेकिंग करने बताया गया।

हिस्ट्रीशीट में प्रत्येक तीन-तीन माह में राजपत्रित अधिकारियों का टिप दर्ज करने संबंधी आवश्यक निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में दुर्ग अनुभाग के सभी थाना/ चौकी प्रभारी एवं dcrb के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button