देश-दुनियाफीचर्ड

देवरानी ने सहेली के साथ मिलकर की जेठानी की हत्या: पति के साथ अवैध संबंध का था शक, तीन आरोपी गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों ने रात के अंधेरे में घर से बाहर दुर्गा मंडप की ओर जाने के नाम पर लेखवती को बुलाया था। कुछ दूर जाने के बाद सुनसान इलाका देखकर उसका गला दबा दिया और शव को झाड़ियों के पास छोड़कर अपने घर आ गये थे…

 

बालाघाट (ए)। परसवाड़ा पुलिस ने कुमनगांव में बीते दिनों हुई एक महिला लेखवती की हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला की देवरानी और उसकी सहेली सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए कहा कि देवरानी को संदेह था कि उसके पति और जेठानी के बीच अवैध संबंध है। इसी संदेह पर देवरानी ने ही अपनी सहेली के साथ मिलकर जेठानी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल, सिम और मोबाइल के टुकड़े, मोटर साइकिल सहित अन्य साक्ष्य जब्त बरामद किए गए हैं।

बता दें कि परसवाड़ा पुलिस ने कुमनगांव से 3 अक्टूबर को लेखवती यादव (32) के शव को घर के पास ही पलास की झाड़ियों से बरामद किया था। मामले में प्रथम दृष्टया हत्या के संदेह जताया गया था। पुलिस ने विवेचना में पाया कि लेखवती की हत्या की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि घटना को 2 अक्टूबर की रात में अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मृतक की देवरानी सुखिया उर्फ सविता (23) के रूप में हुई है। सुखिया ने अपनी सहेली भूरी उर्फ उर्मिला के साथ मिलकर लेखवती की गला दबाकर हत्या की थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि दोनों ने रात के अंधेरे में घर से बाहर दुर्गा मंडप की ओर जाने के नाम पर लेखवती को बुलाया था। कुछ दूर जाने के बाद सुनसान इलाका देखकर उसका गला दबा दिया और शव को झाड़ियों के पास छोड़कर अपने घर आ गये थे।

लेखवती की हत्या के बाद दोनों ने साक्ष्य छिपाने के लिए सिम और मोबाईल को तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बाद में एक पुरूष रविशंकर सोनवाने का भी सहयोग लिया, जिसने सिम व मोबाईल तोड़ने सहित साक्ष्य छुपाने में मदद की थी। पुलिस ने अब तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। (इनपुट- शौकत बिसाने)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button