खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ओडिशा रेल हादसा के ग्राउंड जीरो पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: खुद घटनास्थल का किया मुआयना, घायलों से अस्पताल में की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालासोर जाकर खुद घटनास्थल का मुआयना किया है और स्वास्थ्य मंत्री और कैबिनेट सचिव से फोन पर बात की है। इसके बाद पीएम मोदी बालासोर में घायलों से भी मिलने पहुंचे हैं…

बालासोर (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा रेल हादसे के बाद राज्य के दौरे पर हैं. बालासोर में घटनास्थल का जायजा लेने के बाद वह अस्पताल पहुंचे हैं. यहां वह घायलों से मिलें। जिस समय पीएम ने घटनास्थल का दौरा किया, उस दौरान उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। इस दौरान पीएम मोदी ने फोन पर स्वास्थ्य मंत्री और कैबिनेट सचिव से बात की है और उन्हें जरूरी निर्देश दिए हैं। पीएम ने घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए भी कहा है। इसके बाद पीएम मोदी ने बालासोर के हॉस्पिटल जाकर घायलों से भी मुलाकात की।

पीएम मोदी ने अधिकारियों से घायलों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि शोक संतप्त परिवारों को असुविधा का सामना न करना पड़े और प्रभावितों को आवश्यक सहायता मिलती रहे।

रेलवे बोर्ड के मेंबर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, 1257 यात्री रिजर्व कोरोमंडल एक्सप्रेस में बैठे थे जबकि 1039 रिजर्व पेसेंजर यशवंत एक्सप्रेस में थे. अपलाइन में कोरोमंडल एक्सप्रेस फ़ुल स्पीड से आ रही थी और स्टेशन पर रुकना नहीं था. जबकि डाउनलाइन में यशवंत एक्सप्रेस आ रही यशवंतपुर से हावड़ा की ओर जा रही थी. कॉमन लूप में मालगाड़ी खड़ी थी. ग्रीन सिग्नल कोरोमंडल एक्सप्रेस को मिली थी. कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी गई और कुछ डिब्बे मालगाड़ी से टकरा गए. कुछ डब्बे यशवंतपुर एक्सप्रेस से टकराए जिसके बाद हादसा हुआ. हादसे की वजह कोरोमंडल का डीरेल होना है जिसकी वजह से बाक़ी दोनों ट्रेन चपेट में आयी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button