देश-दुनियाफीचर्ड

बालासोर में रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ खत्म: उच्चस्तरीय बैठक लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भुवनेश्वर के लिए हुए रवाना, हादसे वाली जाएंगे, घायलों से भी मिलेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी रेल हादसे वाली जगह बालासोर के लिए रवाना हो चुके हैं. करीब 2 बजे भुवनेश्वर लैंड करेंगे…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल हादसे वाली जगह बालासोर के लिए रवाना हो चुके हैं. करीब 2 बजे भुवनेश्वर लैंड करेंगे। रवाना होने के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना के संबंध में स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

ओडिशा के बालासोर में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है. रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा, पीएम खुद घटनास्थल का दौरा करेंगे. दो एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी इन्वॉल्व्ड हैं हादसे में. कटक, बालासोर और घटनास्थल के लिए तीन टीम गठित की गयी हैं. 39 ट्रेन डायवर्ट रूट से शुरू की गयी है जो ज़िम्मेदार है उसपर कार्रवाई की जाएगी. रिपोर्ट का इंतजार है।

बालासोर रेल हादसे के बाद ट्रेन में मौजूद कुछ लोगों को लेकर एक ट्रेन हावड़ा स्टेशन पहुंची है. दक्षिण पूर्व रेलवे के SDGM ने कहा, इस ट्रेन में 200 यात्री थे, जिनमें से ज्यादातर लोग मद्रास जा रहे थे. हमने यात्रियों को सुविधा दी थी कि वे अपने घर के पास वाले स्टेशन पर उतर सकते हैं, ऐसे में बहुत से लोग रास्ते में उतर चुके हैं. अब जो दूसरी ट्रेन आ रही है उसमें 1000 यात्री आ रहे हैं।

उधर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, “तमिलनाडु के हर मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये तमिलनाडु सरकार की ओर दिए जाएंगे. बचाव और राहत कार्य करने के लिए अतिरिक्त अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।”

कर्नाटक रेलवे के डीआईजी शशि कुमार ने बताया, ओडिशा के बालासोर में हुए भयंकर ट्रेन हादसे में कर्नाटक के सभी यात्री सुरक्षित हैं. कर्नाटक से जा रही ट्रेन को भी नुकसान पहुंचा है. उसके 23 कोच में से तीन क्षतिग्रस्त हुए हैं. अब तक उन कोचों में कर्नाटक के किसी यात्री के होने की जानकारी नहीं है. दुर्घटना के बाद से ही रेलवे अधिकारी ओडिशा में अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालासोर के अस्पताल में घायलों से मुलाकात किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button