दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रायगढ़ में हुआ छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद का गठन: प्रांतीय अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने कहा- लोगों को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रही है परिषद

भिलाई। छत्तीसगढ़ का प्रमुख जिला रायगढ़ जो व्यापार के क्षेत्र में देश के अग्रणी जिलों में देखा जाता है जहां पर भोजपुरीया लोग समाज हित मे कार्य करते आ रहे है। रायगढ़ में कई संगठन भोजपुरी नाम से सक्रिय है जो अलग-अलग विचारधारा से जुड़े हुए है।

जिन्हें समस्त भोजपुरी भाइयों को एक मंच पर लाने का प्रयास भिलाई से पधारे छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा  एवं सुनील हजारी, अरुण कुमार बैठा, विनोद वर्मा ,लाला जी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।

श्री बैठा ने उपस्थित सभी लोगों को विस्तार से परिषद के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्वर्गीय राम इकबाल मिश्रा द्वारा स्थापित छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद है जो कि पूरे छत्तीसगढ़ को एक सूत्र में पिरोने का सपना देखा था।

मिश्रा जी के स्वर्गवास के बाद उनके सपने को साकार करने हेतु छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के समस्त सदस्य अपने कंधों पर लिया तथा जगह-जगह हर जिलों में अपना संगठन बनाकर छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान देते रहा है।

उत्तर प्रदेश , बिहार और झारखंड के सभी जाति वर्ग के लोगों को एक सूत्र में पिरोने का काम परिषद कर रही है , रायपुर ,बिलासपुर कोरबा, अंबिकापुर ,रायगढ़, जगदलपुर ,राजनांदगांव, दल्ली राजहरा व अन्य शहरों में गठन जारी है प्रदेश में भाषाई मेल को देखते हुए छत्तीसगढ़ी व भोजपुरी दोनो सगी बहनों के रूप में देखा जाता है यहां की संस्कृति व खान पान आपस मे मिलते है।

अब छतीसगढ़ के हर जिले में परिषद का गठन किया जा रहा है भोजपुरी परिषद द्वारा अब हर जिले में समय समय पर छतीसगढ़ी व भोजपुरी लोक कला महोत्सव का कार्यक्रम किया जाएगा ,भोजपुरी परिषद समाज हित तथा प्रकृति से संबंधित कार्य का बढ़ावा देगी रायगढ़ की बैठक में उपस्थित सभी सदस्य आपसी मतभेद को भुलाकर एकजुट होकर समाज को जोड़ने का संकल्प लिया।

श्री बैठा ने कहा हमे धर्मवाद तथा जातिवाद से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है धर्मवाद से देश को भारी नुकसान हुआ है तथा जातिवाद से हिन्दू समाज का ,कुछ रूढ़िवादी लोंगो के चलते हमारा भोजपुरी समाज टूटा है लेकिन हम सभी भली भांति पहचानते है अब समाज नही टूटेगा हम सभी मिलकर छतीसगढ़ में नया संदेश देंगे , भोजपुरी परिषद एक मजबूत संगठन है जो अपने प्रयास से सारनाथ एक्सप्रेस को दो बार गोंदिया जाने से रोका ,एक नई ट्रेन गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस परिषद के अथक प्रयास से चालू हुआ ,छठ पूजा का शासकीय अवकाश छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिया गया जो परिषद की पहल थी।

परिषद के कार्यों को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा परिषद को भूमि आबंटित करने की घोषणा की गई है जो सराहनीय है , होली मिलन ,चैता ,छठ पूजा प्रसादि मिलन समारोह इसके अलावा मेधावी बच्चों का सम्मान, खेल कूद, गरीब बच्चों को शिक्षा के छेत्र में प्रोत्साहित व मदद करना जैसे कार्य होनी चाहिए।

रायगढ़ बैठक में प्रमुख रूप से संजय कुमार सिंह मास्टर, किरण दूत प्रेस के संपादक प्रेम नारायण मौर्य, राजेश यादव, संतोष साहनी, पबिन्दर कुमार सिंह ,रामदास सिंह ,मुन्ना यादव ,रवि यादव ,देवेंद्र यादव ,राकेश विश्वकर्माजी, डी डी यादव ,हरिओम शर्मा जी ,श्रवण शर्मा ,आकाश शर्मा ,अजय भारती ,राजेश यादव ,अनिल यादव ,राजकुमार शर्मा ,रामकुमार शाह ,मुन्ना ठाकुर ,जितेंद्र बैठा,धनन्जय यादव ,अनिल शर्मा ,अभय प्रजापति ,अमित पांडेय ,हरेंद्र गुप्ता, शैलेश यादव अभिषेक मिश्र ,दीपक भारती ,विवेक कुमार सिंह ,शशिभूषण सिंह तथा रविन्द्र सिंह के साथ साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित थे सभा का समापन प्रेम नारायण मौर्या ने किया।

Related Articles

Back to top button