खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर- एसएसपी ने मध्यान्ह भोजन चखकर जानी गुणवत्ता: विद्यार्थियों से पूछा सवाल, सही उत्तर देने पर की सराहना; ग्रामीण के घर जाकर नल चलाकर पेयजल की आपूर्ति देखी

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह और एसएसपी संतोष सिंह ने शासकीय प्राथमिक शाला एवं आँगन बाड़ी केंद्र चिचोली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत चिचोली के शासकीय प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन खाकर मीड डे मील में मिलने वाले भोजन गुणवत्ता जाँची। आंगनबाड़ी के निरीक्षण के दौरान बच्चों से पूरक पोषण आहार एवं नाश्तें की जानकारी ली। इस दौरान तिल्दा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रकाश टण्डन तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कलेक्टर, एसएसपी ने ग्राम चिचोली में जल-जीवन मिशन का किया निरीक्षण: कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और एसएसपी संतोष सिंह ने तिल्दा अनुविभाग के खरोरा तहसील में ग्राम चिचोली के जल-जीवन मिशन के योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने निमित पानी टंकी जल आपूर्ति की जानकारी ली। उसके बाद ग्रामीण के घर पहुंचें और नल चलाकर पेयजल की आपूर्ति देखी।

कलेक्टर के पूछने पर ग्रामीण ने बताया कि पहले हम पास के घर के पास स्थित सार्वजनिक नल से पानी लाते थे। अब जल-जीवन मिशन से नल कनेक्शन मिलने के बाद घर में शुद्ध पेयजल मिल रहा है, इससे बाहर से पानी लाने की समस्या का समाधान हो गया है।

कलेक्टर, एसएसपी ने विद्यार्थियों से पूछा सवाल, सही उत्तर देने पर की सराहना: शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थी प्रफुल्लित हो उठे जब कलेक्टर एवं एसएसपी को उनके बीच पहंुचे शिक्षक की भूमिका में। कलेक्टर एवं एसएसपी, खरोरा तहसील के ग्राम चिचोली में मतदान केन्द्रों के निरीक्षण में गये थे। तभी उन्होंने शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में विद्यार्थियों को पढ़ाई करते देख वे कक्षा में उनके बीच पहुंचे, पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे, सहीं जवाब देने पर सराहना भी की।

कलेक्टर को बच्चों ने दिनों के नाम, माह का नाम ब्लॉक, ज़िला के अलावा देश प्रदेश के नाम हिन्दी और अंग्रेज़ी में बताये। उन्होंने कक्षा आठवीं के छात्रों से पूछा कि गोलाई और वृत्त में क्या अंतर है। कलेक्टर ने इस संबंध में उन्हें जानकारी भी दी। एसएसपी श्री सिंह ने पूछा कि ग्लोब गोलाई हैं या वृत्त बच्चों ने इसका सही उत्तर दिया। इस पर एसएसपी ने उनकी सराहना की।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button