छत्तीसगढ़फीचर्ड

पत्थलगांव शहर के यातायात समस्या के निराकरण हेतु रोड पर निकले SP शशि मोहन सिंह, ब्लैक स्पाॅट एवं जाम लगने वाले स्थानों का किया गया चिन्हांकन

जशपुर। जिले के पत्थलगांव शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु आज पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर ब्लैक स्पाॅट, जाम लगने वाले समस्त जगहों का स्वयं पैदल घूमकर बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को 04 दिवस के भीतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। इस दौरान यातायात व्यवस्था में बाधा पहूंचा रहे बैनर होर्डिंग्स को हटाने, रोड पर सामान रखकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को सामान हटाने के निर्देश दिये गये जिससे कि दुर्घटना होने से बचा जा सके एवं आवागमन सुचारू रूप से चल सके।

इस दौरान शहर के भीतर बैंक के पास यातायात व्यवस्था बाधित कर रहे चारपहिया वाहन के चालक के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही करते हुये 02 हजार रू. का चालान काटा गया है, साथ ही रोड में दोपहिया वाहन में बिना नंबर एवं तीन सवारी चल रहे कुल 07 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर उपस्थित बैंक के अधिकारियों एवं अन्य दुकानदारों को निजी पार्किंग की व्यवस्था करने हेतु समझाईस दिया गया। इस दौरान नागरिकों ने भी प्रषासन का साथ दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित नागरिकों को यातायात व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की बात कही गई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ एसडीएम पत्थलगांव आकांक्षा त्रिपाठी, एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल, प्रशिक्षु एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर, तहसीलदार उमा सिंह, नगर पंचायत सीएमओ मो. जावेद, स.उ.नि. जोसिक राम कुर्रे इत्यादि मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- यातायात संबंधी समस्या का चिन्हांकन करते हुये आगामी दिनों में व्यापारी संघ की बैठक लेकर समस्या का निराकरण किया जायेगा, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button