छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिक्षा विभाग की ले बैठक; स्कूलों में पेयजल, शौचालय की समस्या के समाधान के दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले के जर्जर स्कूल भवनों की सूची बना कर मरम्मत कराई जाए। जहां मरम्मत संभव नहीं है, वहां पुराने स्कूल भवनों को नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ध्वस्त कर नए भवनों का निर्माण किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि इस समय स्कूलों की छुट्टियां हैं। इस समय स्कूलों में जो समस्याएं हैं उसका समाधान करें। जिन स्कूलों में पेयजल-रनिंग वाटर, तो कहीं पर छात्र-छात्राओं के लिए पृथक शौचालय की समस्या हो तो इसके समाधान के लिए संबंधित स्कूल के प्राचार्य मांग पत्र भेंजे।

साथ ही संबंधित एजेंसी या विभाग को निर्देश देकर इसका समाधान किया जाएगा। डॉ.सिंह ने कहा कि कुछ स्कूलों में सुरक्षा संबंधित समस्याएं भी हो सकती है इसे चिन्हित कर समाधान करें।

उन्होंने कहा कि नया शिक्षण सत्र शुरू हो चुका है, ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्य योजना बनाकर अमल में लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, जिला समन्वयक के.एस पटले एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button