खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कांग्रेस के भ्रष्टाचार की वजह से देश के कई राज्यों से कांग्रेस का नामोनिशान मिट चुका है : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी प्रचार-प्रसार के लिए लगातार जनसभाएं कर रहे हैं. नीमच में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं…

नीमच (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (9 नवंबर) को मध्य प्रदेश के नीमच में आम सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ”कांग्रेस के पास विजन के नाम पर विभाजन और विरोध है, इसलिए देश के कई राज्यों से कांग्रेस का नामोनिशान मिट गया है.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ”मध्य प्रदेश में भी दो दशक से कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए तड़प रही है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतलाम के बाद नीमच में आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि ”नीमच का योगदान देश की आजादी में प्रमुख रूप से रहा है. सीआरपीएफ का जन्म भी नीमच से ही माना जाता है.” उन्होंने कहा, ”नीमच की माटी हमेशा से मशहूर रही है. नीमच फुटबॉल की लोकप्रियता के लिए भी जाना जाता है.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ” कांग्रेस ने हमेशा फूट डालो और शासन करो की नीति को अपनाया है।”

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी परिवार का नाम लिए बिना कहा कि ”आजादी के बाद से कांग्रेस एक परिवार पर पूरी तरह आधारित हो गई. इसके बाद देश में कांग्रेस का सफाया होता चला गया. कांग्रेस के भ्रष्टाचार की वजह से देश के कई राज्यों से कांग्रेस का नामोनिशान मिट चुका है।”

कांग्रेस-बीजेपी में नीमच होगा कड़ा मुकाबल
नीमच जिले का राजनीतिक समीकरण देखा जाए तो नीमच में तीन विधानसभा सीट हैं. इसका शुमार मध्य प्रदेश के सबसे छोटे जिलों में होता है. यहां पर अभी तीनों सीट भारतीय जनता पार्टी के पास है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ दिनों पहले ही मध्य प्रदेश के रतलाम में जनसभा को संबोधित किया था. इसके बाद प्रधानमंत्री ने नीमच में फिर जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी का वोट बैंक पक्का करने की कोशिश की है।

मालवांचल में जीत के लिए रस्साकशी
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मालवांचल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर रस्साकशी चल रही है. मालवांचल को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है. हालांकि साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने इस गढ़ में सेंध लगा दी थी. भारतीय जनता पार्टी उज्जैन संभाग पर भी फोकस कर रही है. उज्जैन संभाग में कुल 29 विधानसभा सीटें हैं. इन 29 विधानसभा सीटों में शिवराज सरकार के चार मंत्री मोहन यादव, इंदरसिंह परमार, ओमप्रकाश सकलेचा और हरदीप सिंह डंग भी चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button