खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला होगा न्यूजीलैंड से, वानखेड़े स्टेडियम में भिंडेगी दोनो टीम

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना तय है…

मुंबई (ए)। न्यूज़ीलैंड टीम एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के सामने होगी. 2023 के टूर्नामेंट में न्यूज़ीलैंड ने अपने आखिरी यानी 9वें लीग मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर खुद को लगभग चौथा सेमीफाइनलिस्ट बना लिया है. हालांकि अभी पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें चौथे सेमीफाइनलिस्ट की रेस में हैं, लेकिन खराब नेट रनरेट के चलते दोनों में से किसी का भी क्वालिफाई करना संभव नहीं दिख रहा है।

टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर, बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस लिहाज से पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होगा. सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी मेज़बान भारत अव्वल नंबर पर मौजूद है और न्यूज़ीलैंड क्वालिफाई करके चौथे नंबर पर आएगी. इस तरह हम देखेंगे कि भारतीय टीम 2023 के वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला केन विलियमसन क कप्तानी वाली न्यूज़ीलैंड के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा के घरेलू मैदान पर खेलेगी।

इससे पहले 2019 के वनडे वर्ल्ड कप मे भी भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम इंडिया को 18 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. 2019 में भी भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में अव्वल नंबर पर और न्यूज़ीलैंड चौथे पर थी. इस बार भी ऐसा ही है, टीम इंडिया पहले और न्यूज़ीलैंड चौथे नंबर पर होगी।

वहीं टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल की बात करें तो वो 16 अक्टूबर, गुरुवार को नंबर 2 और 3 की टीमों के बीच खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी. साउथ अफ्रीका टेबल में दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है. दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

सेमीफाइनल जीतने वाली दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मैच 19 नवंबर, रविवार को होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार का फाइनल किन टीमों के बीच खेला जाता है. इससे पहले 2019 में फाइनल में इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड की बाज़ी हुई थी, जिसमें इंग्लैंड ने मुकाबले में ज़्यादा बाउंड्री लगाने के तर्ज पर जीत हासिल की थी।

बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान का नेट रन रेट +0.036 है. जबकि न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +0743 है. तो क्या अब पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गई हैं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button