दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर और एसएसपी ने रविशंकर स्टेडियम का किया निरीक्षण

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में रविशंकर स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गाड़ियों की पार्किंग, झांकी के एंट्री-एक्जिट प्लान एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी तैयारियों को समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। आज 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस के संबंध में अंतिम रिहर्सल किया जाएगा। कलेक्टर ने स्थल पर मंच निर्माण सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परेड में पुलिस, नगर सेना एवं एनसीसी, स्काउट गाइड की टुकड़ियां भाग लेंगे। समारोह सुबह नौ बजे शुरू होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियो सहित विभिन्न विभागों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, गोकुल रावटे, मुख्य कार्यपालन आधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button