दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कार में गांजा परिवहन करते 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 50 किलो गांजा बरामद

भिलाई। दुर्ग जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) के द्वारा नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (सायबर) प्रभात कुमार (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) राजीव शर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार बंछोर के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू व थाना कुम्हारी की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों पर निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को विशेष सूत्रों से पता चला कि सफेद रंग की टाटा मांजा कार क्रमांक- CG 07 ।ज्ञ 4194 में 02 व्यक्ति सवार होकर रायपुर से दुर्ग अवैध मादक पदार्थ परिवहन कर दुर्ग की ओर आ रहे है।

टीम द्वारा कुम्हारी टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर सफेद रंग की टाटा मांजा कार क्रमांक- CG 07 ।ज्ञ 4194 को रोक कर चेक किया गया, वाहन में सवार 01. गुड्डू यादव निवासी राजस्थान 02. अकलेश लोधी निवासी षिवपुरी म.प्र. को पकड़ा गया, आरोपियों के कब्जे से वाहन की डिक्की में 02 नग प्लास्टिक के बोरी में 50 पैकेट खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ 50 किलोग्राम अवैध मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त वाहन, मोबाईल फोन कुल जुमला कीमती 17,72,200/- को बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम कार्यवाही थाना कुम्हारी से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी से निरीक्षक केशव राम कोशले आरक्षक मनीष वर्मा, राजकुमार, कविन्द्र साहू, यशवंत साहू एवं एसीसीयू से प्रधान आरक्षक सगीर खान, चंद्रेशेखर बंजीर आरक्षक जी.रवि, अजय ढ़िमर थाना जामुल से अमित सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपीगण:-
गुड्डू यादव पिता कवर पाल यादव उम्र 30 वर्ष सा.कुंज बिहारी कालोनी अडरू रोड बारन राजस्थान।

अकलेश लोधी पिता मुलायम सिंह लोधी उम्र 22 वर्ष सा.गौतरा मजरा अडजार थाना पिछोर शिवपुर म.प्र.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button