छत्तीसगढ़फीचर्ड

चौकी प्रभारी द्वारा 50 हजार रुपए मांगने पर युवक ने की खुदकुशी: एसपी ने प्रभारी को किया सस्पेंड, SDOP ने मानवता दिखाते हुए अंतिम संस्कार के लिए दिए 5 हजार ₹

बलरामपुर। चौकी प्रभारी की धमकी से परेशान युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का अपनी भाभी से जमीन को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने शिकायत दर्ज कराई गई। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और बचने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की। पुलिस की धमकी से परेशान युवक ने आत्महत्या कर लिया।

युवक की आत्महत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया। मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बलंगी चौकी अंतर्गत ग्राम बेबदी निवासी राजकुमार यादव (30) ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव को जैसे ही परिजनों को सौंपने लाया गया तो सड़क पर ही उसे रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि राजकुमार को चौकी प्रभारी परेशान कर रहा था। दरअसल राजकुमार का उसकी भाभी के साथ जमीन विवाद है। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ ने राजकुमार को 50 हजार रुपए देने कहा नहीं देने पर झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। राजकुमार चौकी प्रभारी की धमकी से डर गया और यह बात परिजनों को भी बताई। राजकुमार यादव ने गांव के सरपंच के साथ ही अन्य लोगों से उधार में रुपये मांगे, लेकिन जब इंतजाम नहीं हुआ तो खुदकुशी कर ली।

इधर प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद मौके पर वाड्रफनगर एसडीओपी अभिषेक झा पहुंचे और स्थिति को संभाला। मामले में जानकारी मिलने के बाद एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ को निलंबित कर दिया। वहीं एसडीओपी वाड्रफनगर अभिषेक झा ने मानवता दिखाते हुए मृतक के परिवार वालों को अंतिम संस्कार के लिए सहायता के रूप में 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button