खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

केडिया डिस्टलरी की बस खाई में गिरी: हादसे में अब तक 6 की मौत पुष्टि, दुर्ग SP- ASP मौके पर, बचाव कार्य जारी

भिलाई। मंगलवार की रात कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। जिसमे आधा दर्जन लोग के मारे जाने की खबर आ रही है। वही घटना की जानकारी लगाते ही दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महामाया मंदिर के समीप केडिया डिस्टलरी कंपनी के स्टाफ बस खाई में गिर गई। वही इस हादसे की जानकारी मिलते ही आस पास के लोग वहा बड़ी संख्या में इक्कठा हो गए है।

केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों को लेकर वापस लौट रही बस सड़क से पलटकर करीब 50 फीट नीचे गर गई। बस में करीब 30 लोग सवार थे। कुम्हारी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची गई थी।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बस में कम्पनी के 30 स्टॉफ द्वारा थे। बस खाई में गिरी है। छः लोगो की मौत की पुष्टि हुई है।
बस को खाई में से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बस निकलने के बाद ही वास्तविक वस्तु स्थिति का पता चल पाएगा।

बस खाई में किस कारण से गिरी इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल बस को खाई से निकालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस बल, एनडीआरएफ की टीम और जेसीबी बुलाया गया है। बस निकालने का कार्य चल रहा है। घायलों को बेहतर उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button