खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रहेगी रद्द, गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर रास्ते में होंगी समाप्त

मंडल के JSPL केबिन में चौथी लाइन कनेक्टीविटी हेतु एनआई कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा…

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रायगढ़-किरोड़ीमल स्टेशनों के मध्य स्थित JSPL केबिन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । विवरण इस प्रकार है-

रद्द होने वाली गाडियां:-

दिनांक 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

दिनांक 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08736/08735 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

रास्ते में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ी–

दिनांक 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।

इसी प्रकार 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button