छत्तीसगढ़फीचर्ड

कोरिया पुलिस ने समर्थ अभियान के तहत आमजनों को जागरूक करने हेतु लॉन्च की शार्ट फिल्म

कोरिया। कोरिया पुलिस छत्तीसगढ़ द्वारा जिले में चलाये जा रहे #समर्थ अभियान के तहत आमजनो को जागरूक करने के उद्देश्य से एक शार्ट फ़िल्म तैयार किया गया है। यह शॉर्ट फिल्म ‘नशे की हालत में वाहन ना चलाने एवं वाहन चलाते समय फ़ोन का प्रयोग न करने’ कोरिया पुलिस द्वारा बनाई गई है, जिसमे नशे के साथ वाहन चलाने से दुर्घटनाएँ हो सकती हैं और जीवन को खतरे में डाल सकते हैं इस हेतु सभी को सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइव करने की सलाह दिया गया है साथ ही मोबाइल फोन का प्रयोग डिस्ट्रैक्शन का कारण बन सकता है और दुर्घटनाएँ हो सकती हैं।

इसलिए सुरक्षित रूप से ड्राइव करने के लिए ध्यानपूर्वक रूप से वाहन चलाने और मोबाइल फोन का प्रयोग ड्राइविंग के बाद करने की बात पर जोर डालती है। इस वीडियो के माध्यम से कोरिया पुलिस द्वारा आमजनों से अपील कर सुरक्षित वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के पालन करने के महत्व को समझने का संदेश दिया जा रहा है। कोरिया जिले में चलाये जा रहे समर्थ अभियान में यातायात सुरक्षा के साथ-साथ अन्य भी विषयों पर आमजनों को जागरूक करने का कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जा रहा है।

लगातार आयोजित किये जाने वाले इन कार्यक्रमों एवं प्रयासो के कारण यातायात दुर्घटनो एवं अन्य अपराधो में निरंतर कमी आ रही है। शहर, गांव, विद्यालय एवं आमसभाओ में कोरिया पुलिस द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कर लोगो को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। यातायात सुरक्षा को लेकर कोरिया पुलिस सजग है। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने इस शार्ट फ़िल्म के माध्यम से आमजनों से अपील किया है कि “यातायात नियम का पालन कर स्वयं की सुरक्षा करनी चाहिए, नशे की हालत में वाहन चलना ओर वाहन चलाते समय सेल फोन का प्रयोग घातक परिणाम ला सकता है,यह हम सभी के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश है जो हम सभी को याद रखना चाहिए।”

 

कोरिया पुलिस द्वारा तैयार किये गए इस शार्ट फ़िल्म को अधिक से अधिक शेयर करके सभी तक पहुचाये जिससे हर कोई जागरूक हो सके ओर कोई अप्रिय घटना का शिकार होने से बच सके। इस वीडियो को सभी तक पहुंचाने के लिए हर वर्ग अपना कर्तव्य समझते हुए कार्य करे। आज इसी विषय को लेकर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शार्ट फ़िल्म को साझा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button