देश-दुनियाफीचर्डविविध

नोवाक जोकोविच ने जीता 24वां ग्रैंड स्लैम टाइटल, यूएस ओपन फाइनल में डेनिल मेदवेदेव को हराया

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया. उन्होंने खिताबी मुकाबले में रूस के डेनिल मेदवेदेव शिकस्त दी…

नईदिल्ली (ए)। नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन 2023 बैंडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में डेनिल मेदवेदेव को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. यह जोकोविच का 24वां मेन्स सिंगल ग्रैंड स्लैम टाइटल था. जोकोविच ने फाइनल में डेनिल मेदवेदेव को 6-3, 7-6 (7/5), 6-3 से शिकस्त दी. यह जोकोविच का चौथा यूएस ओपन टाइल था. दोनों के बीच यह मुकाबला आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला गया था. जोकोविच सबसे ज़्यादा ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी हैं।

मुकाबले में जोकोविच ने पूरी से बढ़त बनाकर रखी. उन्होंने रूसी खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव एक बार भी आगे निकलने का मौका नहीं दिया. पहले सेट में जोकोविच ने 6-3 से जीत दर्ज की. इसके बाद दूसरा सेट कुछ करीब गया, लेकिन इस बार भी सर्बियाई खिलाड़ी ने ही बाज़ी मारी. जोकोविच ने दूसरा सेट 7-6 से अपने नाम किया. फिर तीसरे और आखिरी सेट में एक बार फिर डेनिल मेदवेदेव को शिकस्त झेलनी पड़ी. इस बार रूसी खिलाड़ी को 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

2021 में जोकोविच ने मेदवेदेव के खिलाफ झेली थी शिकस्त दो साल पहले यूएस ओपन 2021 का फाइनल मुकाबला भी डेनिल मेदवेदेव और नोवाक जोकोविच के बीच खेला गया था, जिसमें जोकोविच को रूस से डेनिल मेदवेदेव ने हरा दिया था. लेकिन इस बार यूएस ओपन 2023 में, सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने डेनिल मेदवेदेव हराकर जीत अपने नाम की।

जोकोविच ने खेला 36वां ग्रैंड स्लैम फाइनल बता दें कि यूएस ओपन 2023 के ज़रिए नोवाक जोकोविच ने 36वां ग्रैंड स्लैम फाइनल खेला था. 36 में से 24 बार जोकोविच ने खिताब जीता है. वे 10 बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन, सात बार विबंलडन, 3 बार फ्रेंच ओपन और 4 बार यूएस ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है. वहीं जोकोविच ने इस बार यूएस ओपन के चौथे खिताब को अपने नाम किया. इससे पहले सर्बियाई टेनिस स्टार 2011, 2015 और 2018 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button