Uncategorised

कोरोना संक्रमण के प्रति लोगो को जागरूक करने पंडरिया के गलियों में कवर्धा एसपी शलभ सिन्हा ने सायकिल से किया फ्लैग मार्च

 

कवर्धा। वैश्विक महामारी कोरोना छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनिया मे फिर से अपना पाव पसारने लगा है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल का वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ का अधिकतर जिलो में लॉक डाउन लगाया गया है और प्रत्येक जिलो के कलेक्टर और एसपी अपने अधीनस्थ कमर्चारियों के साथ लगातर बैठक, फ्लैग मार्च और अन्य तरीकों से लोगो को जागरूक कर रहे है और लोगो से घर पर रहने और शासन के निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहे है। इसी तारतम्य में कवर्धा पुलिस द्वारा लोगो को जागरूक करने का एक नया तरीका रविवार को देखने को मिला। कवर्धा के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा पंडरिया थाना क्षेत्र को लोगो को जागरूक करने सायकिल पर फ्लैग मार्च किया। पंडरिया के गली-गली में एसपी सिन्हा अपनी टीम के साथ सायकिल पर घूमते हुए लोगो से मास्क पहनने, सोशल डिस्टनसिंग का पालन करने, सेनेटाइजर लगाने और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील किये। इस दौरान एसडीओपी एनके वेताल, पंडरिया टीआई कौशल किशोर वासनिक और स्टाफ़ मौजूद रहा। यहां देखे वीडियो👇

 

Related Articles

Back to top button