दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने दर बदर भटकते पशुओं को पालक भाजी, लाल भाजी, खरबूजा और पपीता खिलाया

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह द्वारा आज रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना महामारी मे दर बदर भटकते गौ माता, नन्दी बाबा को सौ किलो पालक भाजी, सौ किलो लाल भाजी, सौ किलो प्याज भाजी, खरबूजा और पपीता को कुम्हारी क्षेत्र, चरोदा क्षेत्र, भिलाई 3 क्षेत्र, खुर्सीपार क्षेत्र, केम्प क्षेत्र, सुपेला क्षेत्र, नेहरू नगर भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों मे जगह जगह घुमकर खिलाया गया। आज सेवा देने वालो मे समिति के कमलेश यादव, राकेश प्रसाद, दिलीप शर्मा, विवेक कौशल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button