खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, लॉस एंजेलिस में बरसते दिखेंगे चौके-छक्के

इससे पहले आखिरी बार ओलंपिक 1900 में क्रिकेट का खेल था. इस साल पेरिस में इंग्लैंड और फ्रांस के बीच गोल्ड मेडल के लिए मुकाबले खेला गया था. इसके बाद ओलंपिक में क्रिकेट कभी नहीं खेला गया…

नईदिल्ली (ए)। क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है. क्रिकेट के अलावा फ्लैग फुटबॉल, बेसबॉल और सॉफ्टबॉल की इंट्री हो सकती है. लॉस एंजिल्स ओलंपिक का आयोजन साल 2028 में होना है. द गार्जियन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है. साथ ही कहा जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के 141वें सत्र में इस बात का एलान किया जाएगा. इस सत्र का आयोजन मुबंई में होना है।

हालांकि, इससे पहले अब तक महज एक बार ओलंपिक में क्रिकेट खेला गया है. ओलंपिक 1900 में क्रिकेट का खेल था. इस साल पेरिस में इंग्लैंड और फ्रांस के बीच गोल्ड मेडल के लिए मुकाबले खेला गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओलंपिक में पुरुषों और महिलाओं की स्पर्धा टी20 प्रारूप में होगी. ऐसा माना जा रहा है कि क्रिकेट को इन खेलों का हिस्सा बनाकर आईओसी दक्षिण एशियाई दर्शकों को लुभाने के साथ प्रसारण करार से बड़ी रकम हासिल करने में कामयाब होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 ओलंपिक के लिए भारत से प्रसारण करार में आईओसी को  15.6  मिलियन पाउंड (लगभग डेढ़ अरब रुपये) मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. लेकिन अगर ओलंपिक 2028 में क्रिकेट शामिल हुआ तो यह रकम 150 मिलियन पाउंड तक पहुंच सकता है. भारतीय रूपए में इस रकम की बात करें तो तकरीबन 15 अरब रूपए बनते हैं. गौरतलब है कि महिला क्रिकेट ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी शुरुआत की. इसके बाद मेंस और वीमेंस क्रिकेट पिछले दिनों चीन में संपन्न एशियाई खेलों का हिस्सा बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button