खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ड्यूटी के दौरान नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले अधिकारी को गृह मंत्रालय ने समय से पहले किया सेवानिवृत्त

गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली सरकार को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि नियमों के तहत सार्वजनिक हित को देखते हुए प्रेमनाथ को सेवानिवृत्त किया जाता है…

नईदिल्ली (ए)। केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है। केंद्र सरकार ने छेड़छाड़ के आरोपी को समय से पहले सेवानिवृत्त कर दिया है। बता दें, दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग में तैनात आईएएस अधिकारी एवी प्रेमनाथ पर आरोप है कि उन्होंने उत्तराखंड में ड्यूटी के दौरान नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की थी। इसी वजह से प्रेमनाथ अब तक निलंबित थे।

केंद्र ने आदेश में यह कहा
प्रेमनाथ दिल्ली, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली सिविल सेवा (दानिक्स) कैडर के 1997 बैच के अधिकारी थे। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद प्रेमनाथ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली सरकार को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि नियमों के तहत सार्वजनिक हित को देखते हुए प्रेमनाथ को सेवानिवृत्त किया जाता है।

इन मामलों मे भी फंसे थे प्रेमनाथ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमनाथ ने दिल्ली सरकार के विशेष सचिव (विजिलेंस) पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र के माध्यम से नौकरी पाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसी मामले में शिकायत भी की है। छेड़छाड़ के अलावा, प्रेमनाथ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी अलग-अलग पांच एफआईआर दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button