दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

क्रेडा सदस्य विजय साहू द्वारा सोलर हाई मास्ट लाईट का किया गया भूमि पूजन

भिलाई। छ.ग. अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा ऊर्जा विभाग छ.ग. शासन द्वारा अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा के वैल्पिक स्त्रोतो पर बहुत ही तेज गति से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किये जा रहे है। विजय साहू (सदस्य क्रेडा रायपुर ) द्वारा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में रात्रिकालिन प्रकाश व्यवस्था हेतु क्रेडा द्वारा 20 नग सोलर हाई मास्ट लाईट सयंत्र की अनुशंसा उपरांत स्थापना कार्य हेतु इन 20 वार्डो में से 08 वार्डो में दिनांक 28.09.2023 को सोलर हाई मास्ट लाईट का भूमि पूजन कार्यक्रम विजय साहू (सदस्य क्रेडा रायपुर) के करकमलों द्वारा किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड नं. 13 ( पुरानी बस्ती कोहका भिलाई, शीतला मंदिर के पास), वार्ड नं. 01 (कृष्णा कॉलेज के पास सुमरित पारा, खम्हरिया, जुनवानी) वार्ड नं 06 (संजय नगर सुपेला भिलाई, सतनाम नगर), वार्ड नं. 08 (शक्ति चौक, न्यु कृष्णा नगर भिलाई), वार्ड नं. 10 (प्रयास श्रवण विकलांग) वार्ड नं. 27 (आस्था गार्डन, तीन दर्शन मंदिर )), वार्ड नं. 23 (शा. नवीन प्राथमिक शाला, घासीदास नगर ), CM हॉस्पिटल कुरूद में किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विजय साहू (सदस्य क्रेडा),  धर्मराज शर्मा (अध्यक्ष गांधी विचार यात्रा छ. ग.), भानुप्रताप देशमुख ( अध्यक्ष जय माँ शीतला समिति), भोला देशमुख, शिशिर मजूमदार (अध्यक्ष नेशनल युथ), पार्षद गण योगेश साहू, रवि शंकर कुर्रे, राजू साहू, राजेन्द्र बंजारे राजा, लीलाधर सिंह, चंद्रशेखर गवई, ऊषा शर्मा, अजय साहू के साथ-साथ सैकड़ों वार्ड वासी सहित क्रेडा के अधिकारी / कर्मचारी तथा सैंकड़ो वार्डवासी उपस्थित थे।

भूमि पूजन कार्यक्रम से वार्ड वासियों में भारी उत्साह देखा गया तथा ग्रीन एनर्जी को शहरों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु इस कार्य की वार्ड वासियों द्वारा सराहना एवं भविष्य में अन्य सौर संयंत्रों की मांग की गई तथा आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button