दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर निर्मल कोसरे ने कई वार्डो के विकास कार्य के लिए किया भूमिपूजन

भिलाई-3। भिलाई-चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे ने शुक्रवार दिनांक 29.09.2023 को पुनः एक बार निगम क्षेत्र में होने वाले नए निर्माण और विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर निगम भिलाई -चरोदा क्षेत्र के वार्ड क्र. 40 गनियारी में आरसीसी नाली व सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 15.98 लाख इसके बाद वार्ड क्र.39 मोरिद में आरसीसी रोड निर्माण कार्य भूमिपूजन लागत राशि 15.97 लाख। साथ ही सिरसा भाठा वार्ड 37 में स्कूल अहाता निर्माण व बाउंड्रीवाल निर्माण लागत राशि 5.88 लाख रूपए एवं मंच निर्माण लागत राशि 5.93 लाख रूपए से सिरसा बस्ती में खनती टंकी से गधिया तालाब तक आरसीसी नाली निर्माण लागत 3.98 लाख रुपए है।

जी केबिन वार्ड 35 में 15.95 लाख रूपए की राशि से सीसी रोड निर्माण एवं देवबलोदा में 16.05 लाख रूपए राशि से सीसी रोड निर्माण, वार्ड 22 में अहाता निर्माण इन कार्यों का महापौर निर्मल कोसरे द्वारा भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में महापौर परिषद सदस्य एवं वेंकट रमना, मनोज कुमार, दीप्ति आशीष वर्मा, एम जानी, ईश्वर साहू, देवकुमारी भलावी, संतोष निषाद, पार्षद टेनेंद्र ठाकरे समेत वार्ड के गणमान्य एवं वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button