खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

क्विंटन डिकॉक ने विकेट के पीछे रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका के लिए बनाया नया रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक ने वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में नया रिकॉर्ड बना दिया…

नईदिल्ली (ए)। क्विंटन डिकॉक ने वर्ल्ड कप के मुकाबले में नई इबारत लिख दी. साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर ने वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में इतिहास रचते हुए टूर्नामेंट के एक मुकाबले में कुल 6 कैच लपके. डिकॉक साउथ अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में सबसे ज़्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर बन गए. उन्होंने अफ्रीका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर मार्क बाउचर को पछाड़ दिया।

डिकॉक से पहले साउथ अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में बतौर विकेटकीपर मार्क बाउचर और मोर्ने वान वीक ने सबसे ज़्यादा 4 कैच लिए थे. लेकिन अब ये रिकॉर्ड डि कॉक ने नाम हो गया. डिकॉक ने अफगानिस्तान के खिलाफ इब्राहिम जादरान, कप्तान शाहिदी, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, राशिद खान और नूर अहमद का कैच लिया.

इसके साथ डि कॉक ने वर्ल्ड कप के एक मैच में विकेटकीपर के रूप में सबसे ज़्यादा बल्लेबाज़ों को आउट करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट और पाकिस्तानी विकेटकीपर सरफराज अहमद की बराबरी कर ली।

वर्ल्ड कप के एक मैच में विकेटकीपर के रूप में सबस ज़्यादा विकेट…

  • 6- एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) बनाम नामीबिया, पोचेफस्रूम, 2003
  • 6- सरफराज अहमद (पाकिस्तान) बनाम दक्षिण अफ्रीका, ऑकलैंड, 2015
  • 6- क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) बनाम अफगानिस्तान, अहमदाबाद, 2023*. (आज)

वर्ल्ड कप के एक एडीशन में सबसे विकेटकीपर के रूप में सबसे ज़्यादा विकेट 

  • 21 – एडम गिलक्रिस्ट (विश्व कप 2003)
  • 21 – टॉम लैथम (विश्व कप 2019)
  • 20 – एलेक्स कैरी (विश्व कप 2019)
  • 19 – क्विंटन डी कॉक (विश्व कप 2023)*
  • 17 – कुमार संगकारा (विश्व कप 2003)
  • 17 – एडम गिलक्रिस्ट (विश्व कप 2007).

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button