खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेना के जवानों के साथ मनाएंगे दीवाली, जनता से किया ये अपील

प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाते आए हैं. जानकारी के मुताबिक, इस बार जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सेना के जवानों के साथ दीप जला सकते हैं…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे. एबीपी न्यूज को सूत्रों ने बताया कि  जम्मू कश्मीर के अखनूर में स्थित जोरियन में भारतीय सेना के 191 ब्रिगेड के साथ दिवाली के मौके पर पीएम मोदी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा वो बीएसएफ के जवाने के साथ भी दिवाली के लेकर मौजूद रहेंगे. हालांकि इसकी लोकेशन अभी तक सामने नहीं आई है. दरअसल, देशभर में दिवाली का त्योहार रविवार (12 नवंबर) को मनाया जाएगा. इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

पीएम मोदी सेना के साथ मनाते रहे हैं दिवाली 
पीएम मोदी हर साल दिवाली जवानों के साथ मनाते हैं. पिछले साल उन्होंने कारगिल में सेना के जवानों संग दीपों के पर्व का उत्सव मनाया था. वहीं 2021 में उन्होंने जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी।

साल 2020 की बात करें तो पीएम मोदी राजस्तथान के जैसलमेर में जवानों के साथ दीपों का पर्व मनाने पहुंचे थे. उन्होंने 2019 में राजौरी जिले में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी. वहीं 2018 में पीएम मोदी ने उत्तराखंड के हरसिल गांव में भारत-चीन सीमा के पास सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी.

पीएम मोदी ने क्या अपील की?
पीएम मोदी ने इस दिवाली को लेकर लोगों से विनिर्मित उत्पाद खरीदने की अपील की. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया मंच एक्सपर लिखा, ‘‘ इस दिवाली आइए हम नमो ऐप पर #वोकल फॉर लोकल के साथ भारत की उद्यमशीलता तथा रचनात्मक भावना का जश्न मनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे उत्पाद खरीदें जो स्थानीय स्तर पर बनाए गए हों और फिर नमो ऐप पर उत्पाद या निर्माता के साथ एक सेल्फी साझा करें. अपने मित्रों और परिवार को इस कड़ी में शामिल होने और सकारात्मकता की भावना फैलाने का आह्वान करें।’’

मोदी ने कहा, ‘‘ आइए हम स्थानीय प्रतिभाओं का समर्थन करने, साथी भारतीयों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और अपनी परंपराओं को समृद्ध बनाए रखने के लिए डिजिटल मीडिया की ताकत का इस्तेमाल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button