दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चेंबर में शत प्रतिशत मतदान के लिए व्यापारियों को किया जागरूक, कहा- पहले मतदान फिर दुकान

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एवं इंडस्ट्रीज भिलाई प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में भिलाई के सभी प्रमुख बाजारों में 100 प्रतिशत मतदान का संकल्प आगामी विधान सभा चुनाव में करवाने के लिए कृत संकल्पित है। इस कड़ी में शीतला काम्लेक्स, नंदनी रोड़ एवं जलेबी चैक चेम्बर की टीम ने सभी व्यापारियों के साथ बैठकर यह निर्णय लिया कि आगामी चुनाव में व्यापारी मतदान में आगे बढ़कर मतदान करेगें फिर दुकान खोलेगें।

श्री भसीन का संकल्प है कि उनकी मुहीम से व्यापारी वर्ग में एक नया उत्साह निर्मित हुआ मतदान के दिन एक-एक व्यापारी अपने सारे कार्यक्रम छोड़कर पहले मतदान करेगा फिर बाद में कार्य करेगा । साथ में व्यापारी अपन स्टाॅफ को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा।

चेम्बर की इस मुहिम से इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है अजय भसीन के इस प्रयास में शासन-प्रशासन भी तारीफ कर रहे है। इसमें मुख्य रूप सेे अजय भसीन,मनोहर कृष्णानी,सुनील मिश्रा,शंकर सचदेव, राजकुमार जायसवाल,अब्बास, मनीष अग्रवाल,सुधाकर शुक्ला, अजय निदान, राम ओबराय,शिवराज शर्मा, प्रेम रतन गहलोत, चिन्ना राव, उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button