देश-दुनियाफीचर्ड

गरीबों को मोदी सरकार ने दी बड़ी सौगात: 80 करोड़ से अधिक लोगों को 6 महीने तक मिलेगा मुफ्त अनाज

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीनों तक बढ़ा दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे….

नईदिल्ली (ए)। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीनों तक बढ़ा दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है. इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है. पीएम मोदी ने कहा कि देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे।

बता दें कि अभी तक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 थी. कोरोना काल में गरीबों को मदद मुहैया कराने के लिए इस योजना का एलान मार्च 2020 में किया गया था. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का उद्देश्य कोरोना महामारी द्वारा हुए तनाव को कम करना है।

शुरुआत में पीएमजीकेएवाई स्कीम को अप्रैल-जून 2020 की अवधि के लिए लॉन्च किया गया था, लेकिन बाद में इसे 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था. फिर इसे 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया गया और अब इसे 30 सितंबर 2022 तक बढ़ाया जा रहा है।

इस स्कीम के तहत गरीबों को प्रति व्यक्ति 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त मिलता है. कोरोना संक्रमण के बाद लॉकडाउन की वजह से रोजी-रोटी के लिए परेशान लोगों को सरकार ने मुफ्त राशन योजना शुरू की थी. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत, सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत पहचान किए गए 80 करोड़ राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन दिया जाता है।

मुफ्त राशन कार्डधारकों को राशन की दुकानों के जरिए उनको मिलने वाले सब्सिडी वाले अनाज के अलावा PMGKAY का राशन दिया जाता है. इससे पहले यूपी में योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के दूसरी ही दिन यानी शनिवार को मुफ्त राशन योजना 3 महीने के लिए बढ़ाई है।

Related Articles

Back to top button