छत्तीसगढ़फीचर्ड

गांजा से भरा रेनाल्ट ट्राइबर कार पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा: 126 किलो गांजा जप्त, आरोपी कार छोड़कर हुआ फरार

कोंडागांव। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में दिनांक 06.08.2023 को विश्रामपुरी चौक केशकाल के सामने NH-30 रोड़ पर मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

तभी प्रातः कार्यवाही के दौरान जगदलपुर की ओर से आ रही सिल्वर रंग के रेनाल्ट ट्राइबर कार क्रमांक JH 05 DA-4850 को पुलिस स्टाफ द्वारा रूकवाया गया। तभी कार चालक द्वारा वाहन कार को तेजगति से चलाते हुए केशकाल घाटी की ओर भाग गया। उक्त कार संदिग्ध लगने पर एमसीपी में लगे केशकाल पुलिस स्टाफ के द्वारा पीछा करने पर केशकाल घाटी के नीचे ईमली मोड़ के पास सड़क किनारे वाहन क्रमांक JH 05 DA-4850 को लॉक कर चाबी लेकर अज्ञात चालक फरार हो गया।

उक्त सिल्वर रंग के रेनाल्ट ट्रायबर कार की तलाशी लेने पर कार के पीछे सीट एवं डिक्की में भूरे रंग के सेलो टेप से पैक किया हुआ 62 पैकेट कुल वजन 126.771 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ एवं रेनाल्ट ट्रायबर कार क्रमांक JH 05 DA-4850 को थाना लाकर जप्त किया गया है। बरामद किये गांजे की अनुमानित कीमत बाजारू मूल्य के अनुसार 1,267,710 /- रूपये हैं।

अवैध मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करना पाये जाने से रेनाल्ड ट्रायबर कार क्रमांक JH 05 DA-4850 में परिवहन करने वाले अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 59/2023 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट अपराध पंजीबद्ध किया गया है फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विनोद कुमार साहू, उपनिरीक्षक अलीलचंद प्रधान आरक्षक ईश्वर नेताम, संजय बिसेन, आरक्षक लिलेश्वर ध्रुव, मनोहर निषाद, सहायक आरक्षक उमेश मानिकपुरी गोपनीय सैनिक रवि तुरतुरिया आत्मानंद कुलदीप की अह भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button