दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्कूली छात्राओं के बीच पहुची संगीता शाह, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

भिलाई। सेनेटरी पैड के बारे में सुनकर तरह तरह की अफवाए है। इन अफवाहों को विराम लगाकर छात्राओं को इसके लिए जागरुकता लाने का प्रयास सिम्प्लेक्स कास्टिंग एमडी और समाज सेवी संगीता शाह जागरुकता अभियान चला रही है। महिलाओं और युवतियों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का बेडा संगीता शाह ने उठाया है।

हेल्थ अवेयरनेस के तहत तीन जगह पर सेनेटरी पैड जागरूकता अभियान को लेकर कैम्प 1 स्थित उदय भास्कर पब्लिक स्कूल शांति पारा में 6 से 12 वी के छात्राओं को जागरूक किया। इस अभियान से संगीता शाह को खासा रिस्पांस भी मिलने लगा है। जागरूकता अभियान के तहत कैसे सेनेटरी पैड का उपयोग, साफ सफाई समेत कई जानकारी छात्राओं को दी गई। इसके अलावा स्कूली छात्राओं सैनेटरी पेड का वितरण भी किया गया।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, शासकीय माध्यमिक शाला कृष्णा नगर वार्ड 8 सुपेला में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके अलावा कृष्णा नगर सामुदायिक भवन में मोहल्ले की 15 से 25 वर्ष की युवतियों को भी सेनेटरी पैड को लेकर खासी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्राचार्य शिखा तिवारी, पूर्व माध्यमिक शाला के प्राचार्य सुभद्रा बैनर्जी समेत रसनीत कौर,अनुष्का सिंग, मनीषा सिंग, राजा संधु, राजा बंजारे, कारण बंजारे, बी चिन्ना राव, कमल रंदीवे, अजय यादव, बी.संतोष कुमार मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button