खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

चुनाव आयोग को दिए हलफनामा में हुआ खुलासा, पीएम मोदी के पास ना घर, ना गाड़ी, ना है कोई जमीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया है, उसके मुताबिक उनके पास न कोई कार है, न कोई जमीन है और न ही कोई घर है. जानिए उनके पास कुल कितनी संपत्ति है…

 

वाराणसी (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 14 मई को तीसरी बार लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से नामांकन दाखिल किया. इस दौरान NDA गठबंधन के कई दिग्गज भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े कद वाले नेता के साथ दिखाई दिए. पीएम मोदी ने चुनाव आयोग को इस दौरान जो हलफनामा दिया उसको टटोलने पर पता चला कि प्रधानमंत्री के पास कुल कितनी संपत्ति है।

सबसे पहले नकदी की बात करें तो पीएम मोदी के हाथ में 52 हजार रुपए कैश हैं. इसके बाद उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दो खाते हैं. इनमें से एक गुजरात के गांधीनगर में है तो दूसरा खाता वाराणसी की शिवाजी नगर शाखा में. पीएम मोदी के गुजरात वाले बैंक खाते में 73 हजार 304 और वाराणसी वाले खाते में सिर्फ सात हजार रुपए हैं. एसबीआई में ही पीएम मोदी की 2 करोड़ 85 लाख 60 हजार 338 रुपए की एफडी भी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में भी 9 लाख 12 हजार रुपए का इनवेस्टमेंट किया हुआ है. इसके अलावा चल संपत्ति में उनके पास सोने की चार अंगूठियां हैं, जिनका कुल वजन 45 ग्राम और कीमत 2 लाख 67 हजार 750 रुपए है. प्रधानमंत्री मोदी के हलफनामे के मुताबिक उनके पास न तो कोई घर है और न ही कोई जमीन. ऐसे में उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ 2 लाख 6 हजार 889 रुपए है।

चुनावी हलफनामे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एजुकेशन क्वालिफिकेशन की भी जानकारी दी है. इसके मुताबिक पीएम मोदी ने गुजरात बोर्ड से 1967 में स्कूल की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने 1978 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर्स ऑफ आर्ट्स किया. पीएम मोदी ने 1983 में गुजरात यूनिवर्सिटी से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स किया।

लोकसभा चुनाव के लिए इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी को ही चुना है. वो पहली बार साल 2014 में वाराणसी से ही सांसद चुने गए थे और फिर देश के प्रधानमंत्री बने. 2019 में भी उन्होंने वाराणसी सीट से ही ताल ठोकी और 2024 के चुनावी रण में भी वो वाराणसी से ही उम्मीदवार हैं. मंगलवार को उन्होंने वाराणसी से जब नामांकन दाखिल किया तो NDA गठबंधन में शामिल कई दलों के दिग्गज और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी उनके साथ पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button