दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चाँदी के सिक्के, प्रति परिवार 5- 5 हज़ार रूपये नगद, मिठाइयाँ व जगह जगह बिरयानी बटवाकर वोटरों को प्रलोभन देने के आरोपों को भिलाई नगर जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी ज़हीर खान ने सिरे से किया ख़ारिज

भिलाई। दीपावली के दिन ज़हीर अपनी चुनावी जनसम्पर्क यात्रा के दौरान श्रमिक नगर,मंगल बाज़ार छावनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में धुँआधार जनसम्पर्क किया,जहां लोगों ने गर्मजोशी से ज़हीर का स्वागत किया,जगह जगह आरती की थाली सजा कर माताओं ने ज़हीर की आरती कर चुनाव में जीत के लिए विजय तिलक किया तो वहीं उपस्थित वरिष्ठों एवं युवाओं ने माला पहना कर शुभकामनाएँ दी, दीपावली के महापर्व को देखते हुए ज़हीर जनसम्पर्क यात्रा के समापन में छावनी श्रमिक परिवारों के बीच पहुँचकर उनके साथ पुजा अर्चना की व मिठाई खिलाकर सभी को दीपावली की बधाई दी जिसके पश्चात् श्रमिक परिवार के साथ पटाखे फोड़ कर ज़हीर ने श्रमिकों के साथ ही भोजन किया।

निर्वाचन आयोग में ज़हीर खान के उपर चाँदी के सिक्के, प्रति परिवार पाँच – पाँच हज़ार रूपये नगद ,मिठाइयाँ व जगह जगह लंगर में बिरयानी बँटवा कर वोटरों को प्रलोभन देने के आरोपों पर ज़हीर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, ज़हीर ने कहा हार के डर से विरोधी दल के नेता बौखला गए हैं,बार बार अपने चमचों से झूठी शिकायतें करवा कर हमें परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं।

ज़हीर ने कहा वोटरों को ख़रीदने और बेचने की बात वहीं सोंच सकते हैं जो ख़ुद सट्टेबाज़ी,शराब बिक्री,कोयला चोरी व भ्रष्टाचार करने आपना ईमान बेच चुके हैं, हम तो जनता के बीच पहुँचकर भिलाई की गौरवशाली परंपरा को बचाने की बात रखते हैं, शहर को अपराधगढ़ व सट्टा के केंद्र बनने से बचाने की बात करते हैं, युवाओं के रोज़गार की,बुजुर्गों के स्वास्थ्य सुविधाओं की, माताओं के सुरक्षा की व शराब बंदी,नशाबंदी की बात करते हैं

वहीं दूसरी ओर जिन्होंने अपने पुरे कार्यकाल में भिलाई को बदनाम करने,युवाओं को सट्टेबाज़ी और अपराध के लिए प्रेरित किया वो ही मतदाताओं को ख़रीदने बेचने की सोच सकते हैं, इस तरह का निम्न स्तरीय कृत्य हम नहीं करते हैं। जनसम्पर्क यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button