खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशालीनगर निर्दलीय प्रत्याशी संगीता शाह ने 36 बिंदुओ का जारी किया संकल्प पत्र, कहा- वैशाली नगर को एक अच्छे नेतृत्व की जरूरत है

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास की बहुत जरूरत है, यहां हर वार्ड में बड़ी संख्या में श्रमिक निवासरत हैं, जिनके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिलाओ और बच्चियों की सुरक्षा सहित कई मूलभूत सुविधाओं की अति आवश्यकता को देखते हुए मैंने 36 बिंदुओं का संकल्प पत्र तैयार किया है, जिससे हर घर में पक्की छत और रोटी, हर हाथ को काम की जरूरत पूरी होगी।

यह संकल्प पत्र मैंने अपने हर वार्डो में दौरा के दौरान जाकर जाकर सबकी परेशानियों को देखने के बाद तैयार किया है और जितने के बाद और इसी पर मुझे काम करने की जरूरत है ताकि मैं इनकी जीवनशैली बदल सकूं। उक्त बाते वैशालीनगर की निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहीं सिम्पलेक्स कास्टिंग की डायरेक्टर और समाजसेविका डॉ. संगीता शाह ने मंगलवार को अपने जन्मदिन पर आयोजित पत्रकारवार्ता में कहीं।

उन्होंने कहा कि भिलाई में पिछले 50 वर्ष उनके परिवार द्वारा स्थापित उद्योगों ने हजारों लोगों को काम दिया है। आगे भी वैशाली नगर क्षेत्र की महिलाओं के लिए कुटीर उद्योग जैसे कई विकल्पों पर काम कर वे महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाएंगी।

वैशाली नगर विधानसभा को एक अच्छे नेतृत्व की जरूरत है, मैं कार्पोरेट वर्ल्ड से आती हूं, काम कैसे कराना है ये मैं बहुत अच्छे से जानती हूं इसीलिए वैशाली नगर को लेकर विजन मुझमें है। मेरी चुनावी लड़ाई भाजपा या कांग्रेस से नहीं बल्कि खुद से है, मैं राजनीति में अपनी लकीर लंबी खिंचने आई हूं।

क्षेत्र में नशाखोरी इतना बढ़ गया है की बच्चियों को छेड़ा जाता है, कोई पेट्रोलिंग नही है, ब्यूरोकेशी में कोई पकड़ नही है, एडमिनिस्ट्रेटीव इसूज है, जिसको मेरे ख्याल से और अच्छा किया जा सकता है। हम बुजुर्गो की स्वास्थ्य की बात करे तो वो इलाज के लिए जा नही पाते, मेडिकल फेसलिटी उनके घरों तक पहुंचाया जाए वार्डो में लगाया जाए तो बहुत कुछ अच्छा हो सकता है। संकल्प पत्र…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button