खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

चुनाव आयोग ने राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख को बदला, अब इस दिन होगा वोटिंग, जानिए वजह?

चुनाव आयोग ने राजस्थान चुनाव की तारीख में बदलाव किया है. पहले 23 नवंबर को वोटिंग की तारीख तय की गई थी. अब इस बदल दिया गया है…

नईदिल्ली (ए)। चुनाव आयोग ने राजस्थान चुनाव की तारीख में बदलाव किया है. पहले 23 नवंबर को वोटिंग की तारीख तय की गई थी. अब इसे बदल दिया गया है. अब 25 नवंबर को वोटिंग होगी. तारीख बदलने को लेकर अलग-अलग संगठनों की तरफ से मांग की जा रही थी. क्योंकि 23 तारीख को देव उठानी एकादशी है और ऐसे में उस दिन बड़ी संख्या में शादियां हो सकती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए तारीखों में बदलाव किया गया है।

चुनाव आयोग ने सोमवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के साथ राजस्थान के चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. पांच राज्यों में सात नवंबर से 30 नवंबर के बीच वोटिंग होनी है. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

जैसे ही चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ राजस्थान में कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने 23 नवंबर को लेकर चिंता जाहिर की. उनका कहना था कि 23 नवंबर को काफी शादियां हैं, ऐसे में उन्हें वोटिंग में परेशानी होगी।

चुनाव आयोग ने कहा, ”मतदान की तारीख में बदलाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और मीडिया प्लेटफार्मों पर मांग उठ रही थी. उनका कहना था कि वोटिंग के दिन बड़े पैमाने पर शादी है. इससे बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है. लॉजिस्टिक प्रभावित हो सकते हैं. इससे मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है।” देखे आदेश…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button