छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP प्रशांंत ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन कि निकली संयुक्त फ्लैग मार्च

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांंत ठाकुर के नेतृत्व में प्रशासन से अपर कलेक्टर एवं राजस्व अधिकारी सहित धमतरी पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु फ्लेग मार्च के लिए लगभग 20 वाहनों द्वारा शहर सहित आस पास में फ्लेग मार्च निकाली गई। शहर वासियों में सुरक्षा एवं शांति का भाव सुदृढ़ करने व पुलिस एवं प्रशासन की चुनाव हेतु पुख्ता तैयारी का संदेश देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में आज शहर में फ़्लैग-मार्च निकाला गया था।

फ्लैग मार्च रूद्री से प्रारंभ होकर कर्मा चौक लक्ष्मी निवास, अंबेडकर चौक,सोरिद, अंबेडकर चौक,रत्नाबांधा चौक, हटकेश्वर,लुकंड़ गली सिहावा चौक,बस स्टैण्ड अर्जुनी मोंड़ से वापस सिहावा चौक,अधारीनवागांव, शांति कालोनी
नहर नाका चौक विंध्यवासिनी मंदिर रामबाग ढलान मठ मंदिर गोल बाजार घड़ी चौक में समाप्त हुआ।

जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अपर कलेक्टर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी.एसडीएम,तहसीलदार सहित पुलिस लगभग 200 अधिकारी/कर्मचारियों कि सख्या में विन्ध्यवासिनी मंदिर से मकई चौक तक सदर बाजार में पैदल पेट्रोलिंग किया गया।

फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक मुख्या. नेहा पवार,डीएसपी. भावेश साव, डीएसपी.
ट्रैफिक मणिशंकर चंद्रा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, धमतरी विभोर अग्रवाल, तहसीलदार दुर्गा साहू, तहसीलदार बलराम तम्बोली, परि.डीएसपी. विंकेश्वरी पिंदे, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेश तिवारी, निरी.राजेश मरई, निरी.सन्नी दुबे, निरी.शोभा मंडावी, सहित थानों एवं कंट्रोल रूम,पुलिस लाईन,क्यूआरटी टीम, शक्ति टीम एवं पुलिस फोर्स शामिल हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button