छत्तीसगढ़फीचर्ड

चोरी के 07 नग मोटर सायकल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, सिविल लाईन थाना क्षेत्र में छिपाकर रखे थे

रायपुर। दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

इसी तारतम्य में दिनांक 26.07.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्र में दो व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सौरभ मुखर्जी उर्फ विक्की बंगाली तथा अंकित वासनिक निवासी रायपुर का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा दोनो को पकड़कर वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताने के साथ-साथ थाना सिविल लाईन सहित अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 07 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया।

जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 07 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,50,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी से जप्त चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन में उनके विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 414/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध है।

आरोपी सौरभ मुखर्जी अलग-अलग थानों से चोरी, दोपहिया वाहन चोरी, स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट सहित आधा दर्ज से अधिक प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी- 01. सौरभ मुखर्जी उर्फ विक्की बंगाली पिता प्रशांत मुखर्जी उम्र 26 साल निवासी शांति विहार कॉलोनी डंगनिया थाना डी.डी.नगर रायुपर।

02. अंकित वासनिक पिता नेत्रपाल वासनिक उम्र 26 साल निवासी अश्वनी नगर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी सिविल लाईन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि प्रेमराज बारिक, प्र.आर. अभिषेक सिंह, आर. विजय पटेल, राकेश पाण्डेय, टिकम साहू, संतोष सिन्हा तथा थाना सिविल लाईन से सउनि परमेश्वर चौधरी, प्र.आर मेलाराम प्रधान, आर. केशव यदु, गुलशन साहू, महेन्द्र वर्मा एवं कमलेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button